फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2020: इन दस चीजों को चढ़ाने से शिवजी होते हैं शीघ्र प्रसन्न, कृपा की करते हैं बारिश

Thu, 09 Jul 2020 05:47 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
भगवान शिव को ऐसे करें प्रसन्न - फोटो : अमर उजाला
भगवान शिव को सच्चे मन से जो भी अर्पित कर दिया जाए वे बहुत आसानी से प्रसन्न हो जाते हैं क्योंकि भगवान सिर्फ भक्त का भाव चाहते हैं। लेकिन कुछ चीजें भगवान शिव को बेहद प्रिय हैं। सावन में इन चीजों को भगवान शिव के अर्पित करके आप भी उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 11
शिव जी का जल से अभिषेक करें

सावन के माह में का ऊं नमः शिवाय मंत्र का जाप करते हुए शिव जी का जल से अभिषेक करें। कहते हैं जब सृष्टी के हित के लिए भगवान शिव ने विष का पान किया था, विष के ताप से शिव जी का मस्तक अत्यन्त गर्म हो गया था। तब इंद्र देव ने वर्षा की थी। जिससे शिव जी को शांति मिली। इसलिए भगवान शिव को जल चढ़ाया जाता है। उसी तरह से जब हम शिव जी को जल चढ़ाते है तो हमारा मन शांत रहता है।

विज्ञापन

3 of 11
शिव जी को केसर मिला जल अर्पित करें - फोटो : फाइल

शिवलिंग पर केसर मिला हुआ जल चढ़ाने से सौम्यता मिलती है। शिवलिंग पर केसर मिला जल चढ़ाते समय इस मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए।

ऊँ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि. तन्नो रुद्र: प्रचोदयात्।

4 of 11
चीनी से शिवलिंग से अभिषेक करने से दूर होती है दरिद्रता(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

शक्कर से शिवलिंग पर अभिषेक करने से सुख-समृद्धि आती है। साथ ही आर्थिक स्थिति ठीक होती है दरिद्रता दूर होती है।

विज्ञापन

5 of 11
इत्र चढ़ाने से विचार पवित्र होते हैं(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : getty images

भगवान शिव को इत्र अर्पित करें शिवलिंग पर इत्र चढ़ाने से आपके विचार पवित्र होते हैं। हमारा मन भटकता नहीं है, जिससे हम गलत रास्ते पर नहीं जाते हैं।

विज्ञापन

6 of 11
शिवलिंग पर दूध से अभिषेक करें (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : amar ujala

शिव जी को दूध भी प्रिय है शिवलिंग पर दूध का अभिषेक करने से स्वास्थ अच्छा रहता है। व्यक्ति निरोगी बनता हैं।

 

विज्ञापन

7 of 11
शिवलिंग पर दही से अभिषेक करें(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : social media

भगवान भोलेनाथ का दही से अभिषेक करने से स्वभाव में गंभीरता आती है। जीवन के कष्ट दूर होते हैं। बिल्व पत्र पर चंदन का टीका लगाकर शिव जी को चढ़ाने से भी शिव जी अत्यन्त प्रसन्न होते हैं।

 

8 of 11
शिवलिंग पर चंदन चढ़ाए(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

शिव जी को सफेद चंदन चढ़ाना चाहिए चंदन चढ़ाने से हमें आकर्षक व्यक्तित्व प्राप्त होता है। साथ ही समाज में मान-सम्मान और यश किर्ति में वृद्धि होती है।

9 of 11
शिव जी को शहद चढ़ाने से वाणी में मिठास आती है(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

भगवान शिव को शहद भी अर्पित किया जाता है यह भी शिव जी की प्रिय वस्तुओं में से एक है शहद चढ़ाने से वाणी में मिठास बढ़ती है।

10 of 11
शिव की प्रिय भांग - फोटो : सोशल मीडिया

भांग शिव को अतिप्रिय है। शिव जी को भांग अर्पित करने से हमारे अंदर की सारी बुराइयां समाप्त होती हैं।

 

विज्ञापन

भगवान शिव को घी भी अर्पित करना चाहिए। घी अर्पित करने से शक्ति बढ़ती है। शहद और घी से अभिषेक करने से धन-वृद्धि होती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें