सावन के तीसरे सोमवार को जब नागपंचमी का अच्छा संयोग बन रहा है तो आप शिवजी को अपनी पूजा-पाठ कर के उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं। इस दिन आप सुबह-सुबह उठकर भोलेनाथ के मंदिर जाएं। इसके बाद भगवान शिव, माता पार्वती और नंदी बाबा पर गंगाजल अर्पित करें। फिर शिवलिंग पर चंदन, बेलपत्र, धतूरा और अक्षत समर्पित करें। और भोलेनाथ को सफेद रंग की मीठी चीज चढ़ाएं।