फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarva Pitru Amavasya 2020: सर्व पितृ अमावस्या के दिन पितरों के तर्पण के लिए जरूर करें ये छह उपाय

Mon, 07 Sep 2020 05:40 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सर्व पितृ अमावस्या 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
Sarva Pitru Amavasya 2020: सर्व पितृ अमावस्या 17 सितंबर को है। आश्विन मास की अमावस्या तिथि को सर्व पितृ अमावस्या के नाम से जाना जाता है। पितरों के तर्पण में इस अमावस्या का बड़ा महत्व माना गया है। शास्त्रों में इसे मोक्षदायिनी अमावस्या कहा गया है। यह तिथि मनुष्य की जन्मकुंडली में बने हुए पितृदोष से मुक्ति दिलाने के साथ-साथ तर्पण, पिंडदान एवं श्राद्ध के लिए अक्षय फलदायी मानी गई है। इस दिन उन पितरों का तर्पण किया जाता है जिनकी तिथि ज्ञात न हो, जो अकाल मृत्यु को प्राप्त हुए हैं। पितरों के तर्पण के लिए इस दिन विशेष उपाय करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
विज्ञापन

2 of 7
सर्व पितृ अमावस्या 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
पितरों के निमित्त करें तर्पण
सर्व पितृ अमावस्या के दिन सुबह जल्दी स्नान करके स्वच्छ कपड़े पहनकर पितरों को श्राद्ध दें। अपने परिजनों का पिंडदान या तर्पण जैसा अनुष्ठान किया जाता तब इसमें परिवार के बड़े सदस्यों को करना चाहिए। पितरों को तर्पण के दौरान जौ के आटे, तिल और चावल से बने पिंड अर्पण करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 7
सर्व पितृ अमावस्या 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
इन्हें अर्पित करें भोजन
सर्व पितृ अमावस्या के दिन बने भोजन को सबसे पहले कौवे, गाय और कुत्तों को अर्पित करना चाहिए। मान्यता है पितरदेव ये रूप धारण कर भोज करने आते हैं। कौए को यम का दूत माना जाता है।

4 of 7
सर्व पितृ अमावस्या 2020 - फोटो : social media
पीपल के पेड़ के नीचे जलाएं दीपक
पितृ मोक्ष अमावस्या के दिन सुबह जल्दी उठकर पितरों के निमित्त घर बना मिष्ठान व शुद्ध जल की मटकी पीपल के पेड़ के नीचे अपने पितरों के निमित्त रखकर वहां दीपक जलाना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 7
सर्व पितृ अमावस्या 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
ब्राह्मणों को करें दान
इस दिन ब्राह्राणों को भोजन और दान-दक्षिणा के साथ अग्नि और गुरुड़ पुराण का पाठ करवाना चाहिए और पितृपक्ष से संबंधित मंत्रों का जाप करना चाहिए।
विज्ञापन

6 of 7
सर्व पितृ अमावस्या के दिन करें चांदी का दान - फोटो : अमर उजाला।
चांदी का दान
सर्व पितृ अमावस्या के दिन चांदी से निर्मित वस्तुओं का दान करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और वे अपनी संतानों को सुखी जीवन का आशीर्वाद प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सर्व पितृ अमावस्या 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
इस तरह घर की छत पर जलाएं चौमुखा दीप
मोक्ष अमावस्या के दिन अपने पितरों के लिए चौमुखा दीपक रखें। यह दीपक सूर्यास्त के बाद घर की छत पर रखें और ध्यान रखें कि आपका मुख दक्षिण दिशा में हो। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें