फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarv Pitru Amavasya 2020: पितृ विसर्जन अमावस्या आज, इस विधि से करें अंतिम श्राद्ध

Thu, 17 Sep 2020 06:45 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सर्व पितृ अमावस्या 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
Pitru Visarjan Amavasya 2020: सर्व पितृ अमावस्या 17 सितंबर को है। यह श्राद्ध का अंतिम दिन होता है। शास्त्रों में आश्विन माह कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मोक्षदायिनी अमावस्या और पितृ विसर्जनी अमावस्या कहा गया है। मान्यता के अनुसार ऐसा कहा जाता हैx कि इस दिन मृत्यु लोक से आए हुए पितृजन वापस लौट जाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
सर्व पितृ अमावस्या 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
अश्विन अमावस्या मुहूर्त
अमावस्या तिथि शुरू: 19:58:17 बजे से (सितंबर 16, 2020) 
अमावस्या तिथि समाप्त: 16:31:32 बजे (सितंबर 17, 2020)
विज्ञापन

3 of 7
सर्व पितृ अमावस्या 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
गुरुवार के दिन पितरों की विदाई होती है शुभ
मान्यता के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि गुरुवार का दिन पितरों के विसर्जन के लिए उत्तम माना जाता है। इस दिन पितरों को विदा करने से पितृ देव बहुत प्रसन्न होते हैं। क्योंकि यह मोक्ष देने वाले भगवान विष्णु की पूजा का दिन माना जाता है। इस कारण सर्व पितृ अमावस्या के दिन पितरों का विसर्जन विधि विधान से किया जाना चाहिए। 

4 of 7
सर्व पितृ अमावस्या 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
पूरी श्रद्धा से करें पितरों को विदा
जो व्यक्ति श्रद्धा और विश्वास से नमन कर अपने पितरों को विदा करता है उसके पितृ देव उसके घर-परिवार में खुशियां भर देते हैं। जिस घर के पितृ प्रसन्न होते हैं पुत्र प्राप्ति और मांगलिक कार्यक्रम उन्हीं घरों में होते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
सर्व पितृ अमावस्या 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
इस विधि से करें पितरों का तर्पण
पितृ अमावस्या के दिन सुबह जल्दी उठकर बिना साबुन लगाए स्नान करें और फिर साफ-सुथरे कपड़े पहनें। पितरों के तर्पण के निमित्त सात्विक पकवान बनाएं और उनका श्राद्ध करें। शाम के समय सरसों के तेल के चार दीपक जलाएं। इन्हें घर की चौखट पर रख दें। 
विज्ञापन

6 of 7
पितृ विसर्जनी अमावस्या 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
पितरों से करें अपने सुखी जीवन की कामना
एक दीपक लें। एक लोटे में जल लें। अब अपने पितरों को याद करें और उनसे यह प्रार्थना करें कि पितृपक्ष समाप्त हो गया है इसलिए वह परिवार के सभी सदस्यों को आशीर्वाद देकर अपने लोक में वापस चले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सर्व पितृ अमावस्या 2020 - फोटो : social media
पीपल के वृक्ष के नीचे जलाएं पितरों के लिए दीपक
यह करने के पश्चात जल से भरा लोटा और दीपक को लेकर पीपल की पूजा करने जाएं। वहां भगवान विष्णु जी का स्मरण कर पेड़ के नीचे दीपक रखें जल चढ़ाते हुए पितरों के आशीर्वाद की कामना करें। पितृ विसर्जन विधि के दौरान किसी से भी बात ना करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें