फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Sakat Chauth 2021: 31 जनवरी को है सकट चौथ, भूलकर भी महिलाएं न करें ये कार्य

Sun, 31 Jan 2021 03:11 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सकट चौथ 2021: गणेश जी को प्रसन्न करने का दिन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
आज सकट चौथ व्रत है। हर साल यह व्रत माघ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन रखा जाता है। इस व्रत को सकट चौथ के अलावा संकष्टी चतुर्थी, तिलकुट, माघ चतुर्थी आदि नामों से जाना जाता है। सकट चौथ के दिन भगवान गणेश के पूजन का विधान है। इसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाता है। यह व्रत विशेषतौर पर महिलाओं द्वारा अपनी संतान की लंबी आयु और उन्नति के लिए रखा जाता है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से भगवान गणेश संतान के सारे संकटों को दूर करते हैं और सभी मनोकामानाओं की पूर्ति होती है। इस दिन पूजा के दौरान कुछ बातों को ध्यान में रखना बहुत आवश्यक होता है, इसलिए महिलाओं को इस दिन इन बातों को ध्यान में अवश्य रखना चाहिए। 
 
विज्ञापन

2 of 5
संकट चौथ 2021
पूजा में न करें तुलसी का उपयोग
सकट चौथ का दिन भगवान गणेश को समर्पित किया जाता है। शिव जी की तरह गणेश जी को भी तुलसी अर्पित नहीं की जाती हैं, इसलिए भूलकर भी तुलसी को भगवान गणेश को ना चढ़ाएं। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करनी चाहिए वे इससे प्रसन्न होते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
संकट चौथ 2021
अर्घ्य देते हुए रखें इस बात का ध्यान
सकट चौथ की पूजा में अर्घ्य देने का प्रावधान भी हैं। पूजा करते समय महिलाओं को अर्घ्य देते हुए ध्यान रखना चाहिए कि जल के छींटे उनके पैरों या शरीर पर न पड़े। आराम से धीरे-धीरे करके सावधानी पूर्वक अर्घ्य देना चाहिए।

4 of 5
सकट चौथ 2021 - फोटो : Pixabay
न पहने काले रंग के कपड़े 
पूजा पाठ या किसी शुभ कार्य में काले रंग के कपड़ो को वर्जित माना जाता है। चतुर्थी के दिन या पूजा के दौरान महिलाएं भूलकर भी काले वस्त्र धारण ना करें। इस दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करना उत्तम रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संकट चौथ 2021
चांद को अर्घ्य दिए बिना न करें व्रत का पारण 
सकट चौथ के दिन भगवान गणेश की पूजा तो की ही जाती है। इस दिन रात के समय चंद्रमा निकलने के बाद उनका भी पूजन किया जाता है और उनको अर्घ्य भी दिया जाता है तभी व्रत को पूर्ण माना जाता है, इसलिए चंद्रमा को अर्घ्य दिए बिना भूलकर भी व्रत को ना तोड़ें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें