सावन माह में इस विधि से करें रुद्राभिषेक
- फोटो : अमर उजाला
गंगाजल चढ़ाने के बाद दूध, दही, घी, शहद, गन्ने का रस, सरसों का तेल, इत्र भगवान शिव जी को अर्पित करें। अब सफेद चंदन का लेप बनाकर शिवलिंग का श्रृंगार करें। इसके बाद शिव को प्रिय वस्तु पान का पत्ता, अक्षत, अबीर, सुपारी, बेलपत्र, रोली, मौली, भांग, जनेऊ, धतूरा, आक के फूल, भस्म, नारियल आदि उन्हें अर्पित करें और शिव जी को फल और मिठाई का भोग लगाएं।