फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शंकराचार्य समेत अध्यात्मिक जगत से जुड़े संतों ने अटल को कुछ इस तरह दी श्रद्धांजलि

Sat, 18 Aug 2018 10:11 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
atal ji saint
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद संत समाज में शोक की लहर है। धर्म और अध्यात्म जगत से जुड़े वरिष्ठ संतों और नामी गिरामी शख्सियतों ने उनसे जुड़ी तमाम यादों को बयां करते हुए कुछ इस तरह दी श्रद्धांजलि —
विज्ञापन

2 of 9
nischalanand ji
जब मैं शंकराचार्य नहीं था और श्री वाजपेयी जी प्रधानमंत्री नहीं थे, तब उन्होंने श्री वृंदावन धाम में पंचदर्शी नामक वेदांत धर्मग्रंथ पर सार्वजनिक सभा में 30 मिनट तक मेरा प्रवचन प्रसन्नचित होकर सुना था। जब मैं मान्य शंकराचार्य के पद पर प्रतिष्ठित हुआ और वे कालांतर में मान्य प्रधानमंत्री के पद पर प्रतिष्ठित हुए तब उन्होंने श्री शत्रुघ्न सिन्हा को श्री राम जन्मभूमि संदर्भ में मेरा दृष्टिकोण समझने के लिए प्रतिनिधि बनाकर भेजा। कालांतर में उन्होंने श्री रामभद्राचार्य जी को मुझ तक एक संदेश पहुंचाने के लिए भी भेजा। उनके देह त्याग के पश्चात् सत्ता लोलुपता और अदूरदर्शिता के चपेट से भारत की राजनीतिक को विमुक्त करने का व्रत और उसका अनुपालन उनके प्रति स्वस्थ श्रद्धांजलि है। नारायण...

- जगतगुरु शङ्कराचार्य स्वामी निश्चलानंद जी महाराज, गोवर्धनमठ पुरीपीठ
विज्ञापन

3 of 9
atal ji ramesh bhai
एक महान सांसद और भारतमाता की और भारत के प्रजातंत्र की सेवा में अपने जीवन को खपानेवाले ‘भारतरत्न’ की विदाई। एक कवि, एक अद्भुत वक़्ता और करिश्माई व्यक्तित्व के धनी अटल जी को भूला न पायेंगे। 

- रमेश भाई ओझा, आध्यात्मिक गुरु

4 of 9
avd
भारतीय राजनीति के सजग शिखर पुरूष अजातशत्रु,आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी के स्वर्गारोहण के समाचार जानकर स्तब्ध हूँ | विनम्र श्रद्धांजलि ! 

-आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि, श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा
विज्ञापन

5 of 9
muni
विराट विश्व मानव अटल जी अटल थे, अजेय थे, मौन थे पर गेय थे एक ऐसा अजातशत्रु जिसने सब के साथ सेतु बनाये और आज अटल जी अचल की यात्रा पर सदा सदा के लिये निकल पडे। उदारमना भारतरत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी जो कि भारतीय संस्कृति के जीते जागते उदाहरण थे उनको भावांजलि श्रद्धांजलि।

- स्वामी चिदानंद मुनि जी महाराज, परमार्थ आश्रम, ऋषिकेश
विज्ञापन

6 of 9
ravi shankar
अटल जी एक अत्यंत उदार राष्ट्रीय नेता थे जिन्होंने सभी राजनैतिक विचारधाराओं के लोगों का सम्मान पाया। पिछले काफी वर्षों में हमारी कई बार उनसे भेंट हुई। वे हर राजनेता के लिए एक अनुकरणीय आदर्श हैं। 

- श्री श्री रविशंकर
विज्ञापन

7 of 9
sudhanshu ji
राजनीति व राजधर्म के पथपदर्शक, मानवता के पुजारी, देश-विदेश नीति के आदर्श थे अटल जी। वे मैत्री और करुणा, साहस और शौर्य के संगम थे। लगता है, एक धरती पुत्र ध्रुवतारक गगन मंडल के सितारों के मध्य ध्रुवतारक बन अटल हो गया।

- सुधांशु जी महाराज, आध्यात्मिक गुरु

8 of 9
ramdev
वाजपेयी जी एक कालजयी, अजातशत्रु, दूरद्रष्टा, सर्व समावेशी, अप्रतिम प्रधानमंत्री थे l उनको मैंने योग भी सिखाया और उनसे बहुत कुछ सीखा भी। उनका महाप्रयाण एक युग के अंत जैसे है

- बाबा रामदेव
विज्ञापन

9 of 9
devkinandnan
॥ मन समर्पित, तन समर्पित, और यह जीवन समर्पित।
   चाहता हूँ देश की धरती, तुझे कुछ और भी दूँ ॥ 

    ~ श्री अटल बिहारी वाजपेयी

आज एक युग का अंत हो गया।
ॐ शांति शांति शांति
- देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज, आध्यात्मिक गुरु
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें