फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ravivar Ke Upay: रविवार के दिन करें ये खास उपाय, जीवन की सभी बाधाएं होंगी दूर

Sat, 05 Jul 2025 02:33 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रविवार के दिन कुछ विशेष उपाय किए जाएं और मंत्रों का जाप किया जाए, तो मनोकामनाएं शीघ्र पूरी हो सकती हैं। आइए जानते हैं रविवार को किए जाने वाले कुछ सरल और प्रभावशाली उपाय।
विज्ञापन
1 of 5
नींबू के उपाय - फोटो : adobe stock
Ravivar Ke Upay: हिंदू धर्म में रविवार का दिन विशेष रूप से भगवान सूर्य को समर्पित माना गया है। इस दिन सूर्य देव की आराधना करने से न सिर्फ कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है, बल्कि जीवन में ऊर्जा और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। माना जाता है कि जैसे सूर्य अपने प्रकाश से संपूर्ण जगत को आलोकित करता है, वैसे ही उसकी उपासना करने वाले व्यक्ति का भाग्य भी चमकने लगता है। खासतौर पर रविवार के दिन सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा शुभ मानी गई है। साथ ही अगर इस दिन कुछ विशेष उपाय किए जाएं और मंत्रों का जाप किया जाए, तो मनोकामनाएं शीघ्र पूरी हो सकती हैं। आइए जानते हैं रविवार को किए जाने वाले कुछ सरल और प्रभावशाली उपाय।

Gita Shlok: गीता के ये पांच श्लोक दिलाते हैं मानसिक शांति और गुस्से से छुटकारा, सभी को पढ़ना चाहिए
Morning Tips: सुबह उठकर सबसे पहले करें ये तीन काम, बदल सकती है आपकी किस्मत
विज्ञापन

2 of 5
नींबू से जुड़े खास उपाय - फोटो : adobe stock
नींबू से जुड़े खास उपाय
बुरी नजर से बचाव के लिए

यदि बार-बार आपको नजर दोष का सामना करना पड़ता है, तो रविवार को एक नींबू लेकर उसमें काले तिल भर दें और काले धागे से बांधकर घर से दूर किसी सुनसान जगह फेंक दें। इससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम होता है।
 
विज्ञापन

3 of 5
नींबू से जुड़े खास उपाय - फोटो : adobe stock
ऊपरी बाधाओं से राहत के लिए
अगर किसी व्यक्ति को अज्ञात भय या किसी प्रकार की ऊपरी शक्ति से परेशानी है, तो रविवार को नींबू को उसके सिर से लेकर पांव तक सात बार घुमाएं और फिर उसे चार टुकड़ों में काटकर सुनसान स्थान पर फेंक दें। इस प्रक्रिया के दौरान यह ध्यान रखें कि कोई अन्य व्यक्ति वहां मौजूद न हो।

 

4 of 5
नींबू से जुड़े खास उपाय - फोटो : adobe stock
कार्य में आ रही रुकावटें दूर करें
यदि आपके कार्य बार-बार अटक रहे हैं या लगातार असफलता का सामना करना पड़ रहा है, तो एक नींबू लेकर उसे सिर से पैर तक सात बार घुमाएं, फिर दो टुकड़े कर लें। इन टुकड़ों को दोनों हाथों में लेकर विपरीत दिशाओं में फेंक दें। ऐसा करने से बाधाएं दूर होने लगती हैं और रुके हुए कार्य बनने लगते हैं।
 

Somwar Ke Upay: सोमवार की शाम को करें ये एक आसान उपाय, महादेव हर मनोकामना करेंगे पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सूर्य देव को प्रसन्न करने वाले मंत्र - फोटो : Adobe Stock
सूर्य देव को प्रसन्न करने वाले मंत्र
ॐ हूं सूर्याय नमः

इस मंत्र का जाप मानसिक शांति और एकाग्रता के लिए किया जाता है।

ॐ आदित्याय नमः
इसका जाप करने से बुद्धि तेज होती है और आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिलती है।

ॐ भास्कराय नमः
यह मंत्र आंतरिक शुद्धता और सकारात्मकता लाने में मदद करता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें