फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ravivar Ke Upay: तरक्की और मान-सम्मान के लिए रविवार को जरूर करें ये उपाय, मजबूत होगा भाग्य

Sun, 26 Feb 2023 10:31 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
तरक्की और मान-सम्मान के लिए रविवार को जरूर करें ये उपाय, मजबूत होगा भाग्य - फोटो : iStock
Ravivar Ke Upay: रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है। इस दिन ग्रहों के राजा सूर्य की पूजा का विधान है। मान्यता है कि इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान के बाद पूजा करने और जल देने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं। सूर्य देव की पूजा की महिमा का वर्णन शास्त्रों में भी किया गया है। शास्त्रों के अनुसार सूर्य की आराधना से जीवन में सुख, धन, यश और आरोग्य की प्राप्ति होती है। किसी भी व्यक्ति के जीवन में सूर्य का बहुत बड़ा योगदान होता है। कहा जाता है कि यदि कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत है, तो व्यक्ति को जीवन में खूब कामयाबी और यश की प्राप्ति होती है। वहीं यदि कुंडली में सूर्य की स्थिति ठीक नहीं है, तो व्यक्ति को तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए ग्रहों की स्थिति मजबूत करने के लिए सूर्य भगवान सूर्य की पूजा की जाती है। वहीं यदि आप सूर्य देव की कृपा पाना चाहते हैं तो रविवार को कुछ उपाय जरूर करें। आइए जानते हैं रविवार के उपायों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
तरक्की और मान-सम्मान के लिए रविवार को जरूर करें ये उपाय, मजबूत होगा भाग्य - फोटो : iStock
रविवार के दिन स्नान के बाद उगते सूरज को जल देना बहुत ही शुभ होता है। सूर्य देव को जल देने के बाद धन की देवी मां लक्ष्मी की भी पूजा भी करनी चाहिए। शास्त्रों के अनुसार ऐसा करने से सूर्य देव के साथ-साथ माता लक्ष्मी का भी आशीर्वाद मिलता है। 
विज्ञापन

3 of 5
तरक्की और मान-सम्मान के लिए रविवार को जरूर करें ये उपाय, मजबूत होगा भाग्य - फोटो : iStock
वहीं यदि आपकी कुंडली में सूर्य कमजोर हो तो आपको रविवार के दिन मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर खिलानी चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति अच्छी होती है। साथ ही सूर्य देव की कृपा से जातक के जीवन में आ रही तमाम तरह की परेशानियां दूर हो जाती हैं। 

4 of 5
तरक्की और मान-सम्मान के लिए रविवार को जरूर करें ये उपाय, मजबूत होगा भाग्य - फोटो : iStock
शास्त्रों के अनुसार, रोजाना सूर्य देव की उपासना करनी चाहिए, लेकिन यदि आप रोजाना नहीं कर सकते तो कम से कम रविवार के दिन जरूर करें। ऐसा करने से मान सम्मान में वृद्धि होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तरक्की और मान-सम्मान के लिए रविवार को जरूर करें ये उपाय, मजबूत होगा भाग्य - फोटो : iStock
वहीं यदि आप नौकरी और कारोबार में तरक्की चाहते हैं, तो रविवार के दिन बहते हुए जल में गुड़ और चावल को मिश्रित करके प्रवाहित कर दें। ज्योतिष के अनुसार ऐसा करने से सूर्य देव अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें