फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवि प्रदोष व्रत: नवंबर का आखिरी प्रदोष व्रत कब है? जानें पूजा विधि, महत्व और शुभ समय

Wed, 18 Nov 2026 01:30 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Ravi Pradosh Vrat 2026: नवंबर महीने का आखिरी प्रदोष व्रत कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष में पड़ रहा है। इस दिन शिवलिंग पर गंगाजल, दूध और बेलपत्र चढ़ाकर महादेव की पूजा करना विशेष पुण्यदायी माना जाता है। आइए जानते हैं इसकी सही तिथि और पूजा के नियम।
विज्ञापन
1 of 5
नवंबर का आखिरी प्रदोष व्रत कब है? - फोटो : AI
Pradosh Vrat November 2026: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत को भगवान शिव की उपासना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। हर महीने दो बार आने वाला यह व्रत शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर किया जाता है। मान्यता है कि प्रदोष काल में भोलेनाथ की आराधना करने से जीवन में आने वाली परेशानियां कम होती हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। नवंबर महीने का आखिरी प्रदोष व्रत कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष में पड़ रहा है। इस दिन शिवलिंग पर गंगाजल, दूध और बेलपत्र चढ़ाकर महादेव की पूजा करना विशेष पुण्यदायी माना जाता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कब है नवंबर का आखिरी प्रदोष व्रत? - फोटो : adobe stock
कब है नवंबर का आखिरी प्रदोष व्रत?
पंचांग के मुताबिक, कार्तिक शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 22 नवंबर 2026 को सुबह 4 बजकर 56 मिनट पर प्रारंभ होगी। इस तिथि का अंत 23 नवंबर को रात 2 बजकर 36 मिनट पर होगा। उदया तिथि और प्रदोष काल के आधार पर यह व्रत 22 नवंबर, रविवार को रखा जाएगा। रविवार के दिन पड़ने के कारण इसे रवि प्रदोष व्रत कहा जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा के लिए शाम 4 बजकर 59 मिनट से रात 7 बजकर 37 मिनट तक का समय शुभ रहेगा।
विज्ञापन

3 of 5
रवि प्रदोष व्रत पर इन नियमों का रखें ध्यान - फोटो : adobe stock
रवि प्रदोष व्रत पर इन नियमों का रखें ध्यान
सुबह स्नान और संकल्प: व्रत वाले दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें। इसके बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें और भगवान शिव का स्मरण करते हुए व्रत रखने का संकल्प लें।

शिवलिंग का अभिषेक: पूजा स्थल को स्वच्छ करने के बाद भगवान शिव की प्रतिमा या शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक करें। इसके बाद शुद्ध जल अर्पित करें।
 

4 of 5
रवि प्रदोष व्रत पर इन नियमों का रखें ध्यान - फोटो : adobe stock
पूजा सामग्री अर्पित करें: महादेव और माता पार्वती के साथ पूरे शिव परिवार की पूजा करें। शिवलिंग पर बेलपत्र, फूल, धूप और दीप चढ़ाएं। इसके बाद श्रद्धापूर्वक प्रदोष व्रत की कथा सुनें या पढ़ें।

शाम को करें आरती: प्रदोष काल में भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा करें। शिव चालीसा का पाठ करने के बाद महादेव की आरती उतारें। अपनी व्रत परंपरा के अनुसार पूजा के बाद उपवास का पारण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रवि प्रदोष व्रत का धार्मिक महत्व - फोटो : adobe stock
रवि प्रदोष व्रत का धार्मिक महत्व
रविवार को पड़ने वाले प्रदोष व्रत में भगवान शिव के साथ सूर्य देव की उपासना का भी विशेष महत्व बताया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन दोनों देवताओं का पूजन करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता आती है। नौकरी और कारोबार में तरक्की की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए यह व्रत विशेष फलदायी माना जाता है। मान्यता है कि विधि-विधान और सच्चे मन से रवि प्रदोष का उपवास करने से कार्यक्षेत्र में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और उन्नति के अवसर प्राप्त होते हैं।

तुलसी विवाह 2026: शादी में आ रही है रुकावट तो करें ये खास उपाय, जल्द मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें