फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rama Ekadashi 2020: रमा एकादशी, इस व्रत को करने से होती है मोक्ष की प्राप्ति

Fri, 06 Nov 2020 07:50 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रमा एकादशी 2020 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रमा एकादशी व्रत 11 नवंबर को रखा जाएगा। यह व्रत हर साल कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है। इस व्रत को करने से मनुष्य के समस्त पापकर्म नष्ट हो जाते हैं। इस व्रत का उल्लेख पद्म पुराण में भी मिलता है। जिसके अनुसार रमा एकादशी का व्रत करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस व्रत को करने से विष्णु जी के साथ मां लक्ष्मी की कृपा भी मिलती है, जिससे जीवन में धन-धान्य की कमी नहीं रहती है।

विज्ञापन

रमा एकादशी का महत्व
धार्मिक मान्यता है कि रमा एकादशी भगवान विष्णु की पत्नी लक्ष्मी जी के नाम पर है। जिन्हें रमा भी कहते हैं। इस पावन एकादशी के बारे में मान्यता है कि इस दिन उपवास रखने वाले पर भगवान विष्णु की कृपा बरसती है और उसे सभी सुखों की प्राप्ति होती है और वह सभी पापों से मुक्त होते हुए अंत में मोक्ष को प्राप्त करता है।
 

कैसे करें एकादशी का व्रत
एकादशी का व्रत करने के लिए हमारे ऋषियों ने पांच ज्ञानेंद्रियां, पांच कर्मेंद्रियां और एक मन, इन ग्यारह को नियंत्रण में रखकर, ईश्वर स्मरण करते हुए एकादशी का व्रत करना चाहिए। इस उपवास को करने वाले व्यक्ति को प्रात:काल स्नान-ध्यान के पश्चात् भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी और तुलसी जी की विशेष रूप से पूजा करनी चाहिए।
विज्ञापन

तिथि और समय
एकादशी तिथि आरंभ-11 नवंबर 2020 सुबह 03:22 मिनट से
एकादशी तिथि समाप्त- 12 नवंबर 2020 रात 12:40 तक
एकादशी व्रत पारण तिथि- 12 नवंबर सुबह 06:42 से 08:51 तक
द्वादशी तिथि समाप्त-रात 09:30 तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें