लक्ष्मण सूर्पणखा
राम जी और लक्ष्मण जी ने यहां स्वयं लगाए थे वृक्ष
त्रेतायुग में वनवास के दौरान भगवान राम, सीता जी और लक्ष्मण जी ने कुछ समय पंचवटी बिताया था। गोदावरी के तट से लगभग आधा मील दूर पांच वट वृक्ष लगे हैं। कहां जाता है कि ये वृक्ष स्वयं भगवान राम और लक्ष्मण जी ने लगाए थे। यही पर एक गुफा है जिसे सीता गुफा कहा जाता है इसमें सीढ़ियों से नीचे उतर कर जाने पर माता सीता, राम जी और लक्ष्मण जी की छोटी छोटी प्रतिमाएं हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार यही वह स्थान है जहां पर लक्ष्मण ने शूर्पणखा की नाक काटी थी। वर्तमान समय में यह स्थान पंचवटी नासिक में स्थित है।