फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनवमी के दिन समस्याओं के अनुसार करें मंत्रों का जाप, हर समस्या से मिलेगा छुटकारा

Thu, 02 Apr 2020 08:16 AM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर देश भर में रामनवमी का पावन पर्व मनाया जाता है। चैत्र नवरात्रि की अंतिम नवरात्रि भी इसी दिन होती है। इस साल 2 मार्च, गुरुवार को रामनवमी मनाई जाएगी। भगवान राम के जन्मोत्सव के रुप में इस दिन को मनाया जाता है। रामनवमी के शुभ अवसर पर हम आपको कुछ मंत्रों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिनके जाप करने से आपकी सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी और आपका जीवन खुशहाली से भर जाएगा। आइए, जानते हैं वो मंत्र जिनके जाप से दूर होंगी सभी समस्याएं.....
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
'राम'
  • भगवान राम का नाम सबसे बड़ा और अचूक मंत्र है। राम नाम के जाप करने से सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं। इस मंत्र की सबसे खास बात यह है कि आप इसका जाप कहीं पर भी और कभी भी कर सकते हैं। राम नाम का जाप सभी मंत्रों में श्रेष्ठ है।
विज्ञापन

3 of 11
ram navami 2020
ॐ नमो भगवते रामचंद्राय
  • भगवान राम के इस मंत्र के जाप से सारी विपत्तियां दूर होने लगती है और जीवन में आनंद की अनुभूति होनें लगती है।

4 of 11
हैप्पी राम नवमी
ॐ जानकी वल्लभाय स्वाहा
  • भगवान राम की कृपा प्राप्त करने के लिए इस मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र के जाप से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।
विज्ञापन

5 of 11
हैप्पी राम नवमी
श्री राम जय राम, जय-जय राम
  • भगवान राम का यह मंत्र सबसे अधिक प्रभावी है। इस मंत्र के समान कोई और मंत्र नहीं है। आप इस मंत्र का कभी भी और कहीं पर भी जाप कर सकते हैं। नियमित जाप करने से सभी समस्याएं दूर हो जाती है।
विज्ञापन

6 of 11
हैप्पी राम नवमी
ॐ रां रामाय नम:
  • भगवान राम के इस मंत्र के जाप करने से लक्ष्मी, पुत्र और आरोग्य की प्राप्ति होती है और सभी तरह की समस्याएं दूर हो जाती हैं।
विज्ञापन

7 of 11
हैप्पी राम नवमी
ॐ रामभद्राय नम:
  • अगर आपके काम में बार- बार रुकावटें आ रही हैं तो आप भगवान राम के इस मंत्र का जाप करें। इस मंत्र के जाप से सभी रुकावटें दूर हो जाती हैं और सफलता मिलने लगती है।

8 of 11
हैप्पी राम नवमी
ॐ रामचंद्राय नम:
  • भगवान राम के इस मंत्र के जाप करने से सभी तरह के कलश मिट जाते हैं और जीवन में शांति की अनुभूति होती है।

9 of 11
हैप्पी राम नवमी
ॐ नम: शिवाय', 'ॐ हं हनुमते श्री रामचंद्राय नम:
  • भगवान शिव, हनुमान जी और राम जी का यह मंत्र बहुत ही लाभदायक होता है। 

10 of 11
श्रीराम गायत्री मंत्र 'ॐ दशरथाय नम: विद्महे सीता वल्लभाय धीमहि तन्ना राम: प्रचोदयात्
  • भगवान राम के इस गायत्री मंत्र का जाप करने से सभी तरह के संकट दूर हो जाते हैं। इस मंत्र के जाप से सभी आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती हैं।
विज्ञापन

11 of 11
ॐ रामाय धनुष्पाणये स्वाहा:
  • भगवान राम के इस मंत्र का जाप करने से कानूनी मामलों में फंसे लोगों को तुरंत राहत मिलती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें