Raksha Bandhan 2026: इस साल रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार यह दिन श्रावण मास की पूर्णिमा है, जिसे भाई-बहन के प्रेम और पवित्र रिश्ते के प्रतीक के रूप में बेहद खास माना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामना करती हैं, जबकि भाई बहन की रक्षा और हर परिस्थिति में उसका साथ देने का संकल्प लेते हैं। इस बार रक्षाबंधन का दिन इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि 28 अगस्त को आंशिक चंद्र ग्रहण पड़ने वाला है। हालांकि, ग्रहण की दृश्यता हर स्थान पर एक जैसी नहीं होगी। भारत में इसके दिखाई न देने की स्थिति में धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूतक और पूजा-पाठ से जुड़े नियम भी अलग तरीके से देखे जाते हैं। ऐसे में रक्षाबंधन के दिन ग्रहण का क्या प्रभाव रहेगा और भाई को राखी बांधने का सही समय क्या होगा, आइए जानते हैं पूरी जानकारी।