अगस्त के सातवें दिन यानि 7 अगस्त को रक्षा बंधन है और दिन चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। जिसका असर कई राशियों पर पड़ेगा। राखी के दिन सूतक भी लगेगा। चंद्र ग्रहण नौ घंटे पहले यानी दोपहर 1:53 से सूतक लग जाएगा वहीं सुबह 11:04 बजे तक भद्रा रहेगा। भद्रा काल और सूतक के बीच जो समय होगा, उस समय में ही राखी का पर्व मनाया जाएगा।
7 अगस्त को चंद्र ग्रहण का स्पर्श काल रात को 10ः 53 से 12ः 28 तक होगा। जानिए किन राशियों की जिंदगी में लगने जा रहा है ग्रहण
विज्ञापन
2 of 5
मेष राशि
- फोटो : aries sign
मेष राशि
मेष राशि वालों को चंद्र ग्रहण का सबसे अधिक नुकसान होगा। इस समय की गई इनकी एक छोटी सी भूल भी इनको भारी पड़ सकती है और इनको बड़ा नुकसान करवाएगी। सबसे ज्यादा नुकसान इनको व्यापार में होगा। इसीलिए इस समय ये पूरी सावधानी बरतें।
विज्ञापन
3 of 5
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
मिथुन राशि
इनको अपनी सेहत को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए। ग्रहण काल में वाहन चलाने से बचें। अगर फिर भी आपको इस समय कहीं जाना पड़ रहा है तो काले कपड़े में नारियल बांधकर अपने सिर से पैर तक उतारे और इसके पानी में प्रभावित कर दें। चंद्र ग्रहण की अधिष्ठता में च्रंद्र राहु को ग्रसित करता है।
4 of 5
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
सिंह राशि
ग्रहण काल में आपको अपनी छवि की हानी हो सकती है और आप उसको सुधारने का असफल प्रयास करेंगे। यही नहीं इस काल में जो चीज आपको सबसे अधिक प्रिय है, वो आपसे दूर जाने की संभावना है। आपकी कीमती चीज भी नष्ट हो सकती है। इन सबका तनाव आपकी सेहत पर दिखेगा।
ग्रहण काल में आपकी जिंदगी में हलचल मची रहेगी और आपके आस पास की परिस्थितियां बिगड़ने लगेगी। यही नहीं आपके कार्यस्थल पर भी कुछ अनचाहे बदलाव हो सकते हैं, जिससे आप परेशान हो उठेंगे। बिगड़ती परिस्थितियां आपको बहस करने पर मजबूर करेगी। ग्रहण काल में व्यापारियों को तगड़ा झटका लगने की संभावना है।