Rahu Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष में राहु को एक रहस्यमयी और छाया ग्रह माना जाता है। ये पापी और क्रूर ग्रहों की श्रेणी में आते हैं। राहु हमेशा वक्री चाल से चलते हैं और यह किसी एक राशि में करीब 18 महीनों के लिए गोचर करते हैं। ज्योतिष में राहु का विशेष महत्व होता है। राहु अब अपनी राशि बदलने वाले हैं। राहु पिछले करीब 18 महीने देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में रहने के बाद अब 18 मई 2025 को शनिदेव के स्वामित्व वाली राशि कुंभ में प्रवेश करने जा रहे हैं। ऐसे में राहु के कुंभ राशि में गोचर करने से मेष, वृषभ और मिथुन राशि के जातकों पर किस तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा, आइए इसके बारे में जानते हैं कि इन तीन राशि के लोगों के जीवन में क्या-क्या बदलाव आने वाला है।