फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahu ke Upay: कुंडली में राहु की दशा है खराब तो करें ये चार उपाय, गरीब को भी बना सकता है अमीर

Sun, 15 Dec 2024 05:28 PM IST
शिखर बरनवाल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शास्त्रों में राहु को एक शक्तिशाली ग्रह माना जाता है। यह ग्रह व्यक्ति के जीवन में उतार-चढ़ाव ला सकता है। आइए इस लेख में चार ऐसे उपायों के बारे में जानते हैं, जिससे आप राहु को शांत कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
राहू के उपाय - फोटो : Amar Ujala
Rahu Astrological Remedies: शास्त्रों में राहु को एक शक्तिशाली ग्रह माना जाता है। यह ग्रह व्यक्ति के जीवन में उतार-चढ़ाव ला सकता है। कुंडली में राहु की स्थिति खराब होने पर व्यक्ति को अपने जीवन में कई तरह की समस्याओं से गुजरना पड़ता है जैसे कि आर्थिक तंगी, पारिवारिक कलह आदि। राहु दोष से बचने के लिए ज्योतिषाचार्य कई उपाय बताते हैं। इन उपायों को अपनाकर आप राहु ग्रह को शांत कर सकते  हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर सकते हैं। यह उपाय नियमित रूप से करने से राहु दोष का प्रभाव कम होता है और व्यक्ति को सुख-समृद्धि प्राप्ति होती है। आइए इस लेख में चार ऐसे उपायों के बारे में जानते हैं, जिससे आप राहु को शांत कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कुत्ते को रोटी खिलाएं - फोटो : Adobe Stock
काले कुत्ते को खिलाएं रोटी 
राहु को मजबूत करने के लिए प्रतिदिन काले कुत्ते को रोटी खिलाना शुभ माना जाता है। इस उपाय से लोगों को राहु की कृपा होती है और वह प्रसन्न रहते हैं। इससे मनुष्य पर आने वाली विपत्तियां टल जाती हैं और वह सुखी जीवन बिताता है। 
विज्ञापन

3 of 5
मां सरस्वती की करें आराधना - फोटो : freepik
मां सरस्वती की करें आराधना
राहु ग्रह मनुष्य के मन में भ्रम पैदा करता है जिससे वह सही फैसले नहीं ले पाता। इससे व्यक्ति का जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है। मां सरस्वती विद्या की देवी हैं। उनकी आराधना करने से बुद्धि तेज होती है और व्यक्ति सही निर्णय लेने में सक्षम होता है। राहु के दुष्प्रभाव से बचने के लिए प्रतिदिन मां सरस्वती की पूजा करनी चाहिए। मां सरस्वती की कृपा से राहु का अशुभ प्रभाव कम होता है और व्यक्ति का जीवन सुखमय बनता है।

4 of 5
शनिवार को कर लें ये उपाय - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को कर लें ये उपाय
धार्मिक मान्याताओं के अनुसार, राहु को प्रसन्न करने के लिए एक विशेष उपाय किया जाता है। इस उपाय में शनिवार के दिन जौ लेकर उसके 18 बराबर भाग करने होते हैं। प्रत्येक भाग को काले कपड़े में बांधकर रखना होता है। फिर हर बुधवार को एक-एक भाग को लेकर उस पर दूध का छींटा मारकर अपने सिर के ऊपर से घड़ी की उल्टी दिशा में सात बार घुमाकर बहते पानी में प्रवाहित करना होता है। ऐसा करने से राहु ग्रह प्रसन्न होता है और व्यक्ति को कई तरह के लाभ मिलते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शनिवार को सरसो का तेल खरीदें - फोटो : Adobe stock
इन वस्तुओं की खरीदारी होती है शुभ 
हिंदू धर्म के विद्वानों का कहना है कि कई ऐसी वस्तुएं हैं, जिनकी खरीदारी से राहु खुश होते हैं। जौ, सरसों का तेल, शीशा, काले फूल, कोयला और अभ्रक खरीदने से राहु प्रसन्न होते हैं। कुंडली में कमजोर राहु वाले लोगों को ये चीजें जरूर खरीदनी चाहिए।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें