Radha Rani Naam Jap: आमतौर पर हर दूसरा व्यक्ति किसी न किसी कारण से तनाव का सामना कर रहा है। लगातार बढ़ती चिंता व्यक्ति की मानसिक स्थिति को प्रभावित करती हैं और कई बार यह स्थिति इतनी बढ़ जाती है कि, इंसान छोटी-छोटी बातों को लेकर भी ओवरथिंकिंग का शिकार हो जाता है। ऐसे में मन को शांत रखने के लिए अक्सर राधा रानी का नाम जप किया जाता है। मान्यता है कि, राधा रानी का स्मरण करने से मन को शांति और प्रसन्नता मिलती हैं। साथ ही जीवन के दुख भी हल्के महसूस होने लगते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यदि नियम और श्रद्धा के साथ राधा रानी के नाम का जप किया जाए, तो जीवन में कई सकारात्मक बदलाव महसूस होते हैं। इसके अलावा लंबे समय से रुके हुए कार्यों में भी गति मिलती हैं। ऐसे में आइए इन शक्तिशाली नामों को जानते हैं।