इनमें मीठे चावल से लेकर खिचड़ी, सादा भात, दाल और सब्जियों के कई प्रकार शामिल हैं।
- फोटो : instagram
शंखुड़ी भोग: मिट्टी के बर्तनों में पकने वाला प्रसाद
शंखुड़ी भोग में वे सभी व्यंजन शामिल होते हैं जिन्हें मंदिर की रसोई में पारंपरिक तरीके से मिट्टी के बर्तनों में पकाया जाता है। इनमें मीठे चावल से लेकर खिचड़ी, सादा भात, दाल और सब्जियों के कई प्रकार शामिल हैं।
कनिका नामक मीठा चावल घी, गुड़ और सूखे मेवों से तैयार किया जाता है, जबकि खिचड़ी चावल, दाल और शुद्ध घी से बनती है। ओडिशा का प्रसिद्ध व्यंजन डालमा भी छप्पन भोग का अहम हिस्सा है, जिसमें दाल और कई तरह की देशी सब्जियां डाली जाती हैं। इसके अलावा बेसर, महुरा और विभिन्न प्रकार के साग भी भगवान को अर्पित किए जाते हैं।