फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Puja Path Rules: पूजा के दौरान दीपक जलाते समय न करें ये गलतियां, वरना आ सकती है दरिद्रता

Wed, 22 Jun 2022 03:30 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
पूजा के दौरान दीपक जलाते समय न करें ये गलतियां - फोटो : iStock
Puja Path Rules: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का बहुत अधिक महत्व है। कहा जाता है नियमित रूप से पूजा करने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है, लेकिन भगवान की पूजा अर्चना को लेकर बहुत सारे नियम बताए गए हैं। इन्हीं में से एक होता है देवी-देवताओं की आरती करना। हर धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण होने पर संबंधित देवी-देवता की आरती अवश्य की जाती है। माना जाता है कि यदि आरती न की जाए तो पूजन अधूरा रहता है। हिंदू धर्म में इष्ट देव को प्रसन्न करने के लिए पूजन के अंत में आरती गाकर उनकी स्तुति की जाती है। आरती करने के लिए दीपक जलाया जाता है। माना जाता है कि इससे देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। यदि आप भी पूजा के दौरान दिया जला कर आरती करते हैं तो कुछ बातों को ध्यान में रखना चाहिए, क्योंकि दीपक या दीया जलाते समय कुछ चीजों का ध्यान न रखा जाए तो घर से सुख व शांति जा सकती है। तो आइए जानते हैं दीपक जलाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए....
विज्ञापन

2 of 7
पूजा के दौरान दीपक जलाते समय न करें ये गलतियां - फोटो : istock
धर्म शास्त्रों के अनुसार, पूजा के दौरान देवी-देवताओं के समक्ष कभी भी खंडित दीया भूलकर भी न जलाएं, क्योंकि धार्मिक कामों में खंडित दीया अशुभ माना जाता है। 
विज्ञापन

3 of 7
पूजा के दौरान दीपक जलाते समय न करें ये गलतियां - फोटो : iStock
पूजा करते वक्त साफ व सही दीपक का ही प्रयोग करें। यदि मिट्टी का दीपक जला रहे हैं तो एक बार इस्तेमाल किया हुआ दिया दोबारा प्रयोग में न लाएं। इसके अलावा यदि धातु का दीपक इस्तेमाल करते हैं तो पूजा से पहले उसे अच्छे साफ करके ही प्रयोग में लाएं। 

4 of 7
पूजा के दौरान दीपक जलाते समय न करें ये गलतियां - फोटो : iStock
कहा जाता है कि पूजा के दौरान घी का दीपक प्रभु के समक्ष अपनी बाईं ओर और तेल के दीपक को दाएं हाथ की ओर रखना चाहिए। वहीं यदि घी का दीपक जला रहे हैं तो सफेद रुई का और अगर तेल का दीपक जला रहे हैं तो लाल धागे की बत्ती का इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन

5 of 7
पूजा के दौरान दीपक जलाते समय न करें ये गलतियां - फोटो : iStock
मान्यताओं के अनुसार, जब भी दीपक जलाएं तो पानी के बर्तन के पास घी का दीपक जलाकर जरूर रखें। इससे आपके घर में धन की वृद्धि होती है। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी दूर होती हैं।  
विज्ञापन

6 of 7
पूजा के दौरान दीपक जलाते समय न करें ये गलतियां - फोटो : istock
कहा जाता है कि शाम के वक्त घर के मुख्य दरवाजे पर दीपक को जमीन पर न रखकर चावल या दूसरी चीज के ऊपर रखनी चाहिए। साथ ही दीपक जलाने के तुरंत बाद बुझ न जाए, इसलिए इसे हवा से बचाकर जलाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पूजा के दौरान दीपक जलाते समय न करें ये गलतियां - फोटो : iStock
धर्म शास्त्रों के अनुसार, कभी भी एक दीपक से दूसरे दीपक को नहीं जलाना चाहिए। दीपक को हमेशा अलग-अलग करके ही जलाएं। साथ ही दीपक रखने की सही दिशा पूरब मानी जाती है। मान्यता के अनुसार, पश्चिम दिशा में दीपक रखने से फिजूलखर्च बढ़ता है, जबकि पितरों के निमित्त दक्षिण दिशा में दीपक जलाया जाता है। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें