फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pradosh Vrat 2021: दांपत्य जीवन और विवाह की परेशानियों को दूर करता है प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और तिथि

Thu, 08 Apr 2021 07:19 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
प्रदोष व्रत 2021
प्रत्येक माह में दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत किया जाता है। इस दिन पर भगवान शिव की पूजा का विधान है। चैत्र मास में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का प्रदोष व्रत 9 अप्रैल 2021 यानि कल किया जाएगा। भगवान शिव का आर्शीवाद प्राप्त करने के लिए प्रदोष व्रत को अतिउत्तम माना गया है। मान्यता है कि जो लोग भी इस व्रत को श्रद्धा और भक्तिभाव से रखते हैं और विधि पूर्वक पूजा एवं प्रदोष व्रत के नियमों का पालन करते हैं, उनके जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होती हैं। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाने के लिए यह व्रत बहुत शुभ फलदाई माना गया है। तो चलिए जानते हैं प्रदोष व्रत करने के लाभ, शुभ मुहूर्त
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
प्रदोष व्रत 2021
दांपत्य जीवन होता है सुखमय, बनी रहती है सुख शांति
जिन लोगों के दांपत्य जीवन में समस्याएं बनी ही रहती हो उनके लिए यह प्रदोष व्रत बहुत शुभफलदाई माना गया है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और पार्वती की पूजा करने से दांपत्य जीवन में कलह और तनाव से मुक्ति मिलती है और दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है। स्त्री और पुरूष दोनों ही इस व्रत को रख सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
प्रदोष व्रत 2021 - फोटो : google
विवाह में आने वाली बाधाएं होती हैं दूर 
माना जाता है कि प्रदोष व्रत करने से विवाह की बाधाएं दूर होती हैं, साथ ही इस व्रत को करने से सुयोग्य वर की प्राप्ति होती है। यदि किसी कन्या के विवाह में बाधाएं आ रही हो और विवाह में देरी हो रही तो उन्हें प्रदोष व्रत करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। 
विज्ञापन

4 of 4
प्रदोष व्रत 2021
प्रदोष व्रत का शुभ मुहूर्त
चैत्र कृष्ण त्रयोदशी तिथि का आरंभ- 9 अप्रैल 2021 दिन शुक्रवार को प्रात: 3 बजकर 15 मिनट से
 
चैत्र कृष्ण त्रयोदशी तिथि का समापन-10 अप्रैल 2021 दिन शनिवार प्रात: 4 बजकर 27 मिनट पर

प्रदोष काल में पूजा मुहूत
पूजा का समय- 9 अप्रैल 2021 शाम 5 बजकर 55 मिनट से लेकर 8 बजकर 12 मिनट तक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें