फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makar Sankranti Special 2026: मकर संक्रांति पर पीएम मोदी ने की गौ सेवा, यहां देखें वायरल तस्वीरें

Thu, 15 Jan 2026 01:18 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Makar Sankranti Special 2026: मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर पीएम मोदी ने गौ सेवा की हैं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। आइए इन सभी को देखते हैं...
विज्ञापन
1 of 4
Makar Sankranti Special 2026 - फोटो : PTI
Makar Sankranti Special 2026: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति पर सूर्य उपासना और गौ सेवा का विशेष महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन गौ सेवा करने से साधक को पुण्य फलों की प्राप्ति होती हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसी पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दिल्ली में गायों को चारा खिलाया। इस दौरान गायों को पारंपरिक त्योहार के अनुरूप सजावटी वस्त्रों से सजाया गया था। बता दें, पीएम मोदी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और लोगों को गौ सेवा व प्रकृति संरक्षण का संदेश दे रही हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि मकर संक्रांति के दिन गौ सेवा का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व क्या है।

मकर संक्रांति पर क्यों काले रंग के वस्त्र माने जाते हैं शुभ? जानें इसके पीछे का कारण
विज्ञापन

2 of 4
Makar Sankranti Special 2026 - फोटो : PTI
मकर संक्रांति पर गौ सेवा का महत्व
शास्त्रों के अनुसार, मकर संक्रांति सूर्य उपासना का पावन पर्व है। इसे हर साल सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर मनाया जाता है। यह दिन आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ माना गया है। कहते हैं कि, मकर संक्रांति पर दान-पुण्य, स्नान और गौ सेवा करने से व्यक्ति को पुण्य फलों की प्राप्ति होती हैं और साथ ही जीवन में कई तरह के सकारात्मक बदलाव नजर आते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
Makar Sankranti Special 2026 - फोटो : PTI
ज्योतिषियों के मुताबिक, मकर संक्रांति के दिन गाय को हरा चारा, गुड़ और तिल खिलाने से व्यक्ति के भाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही सभी नवग्रह शांत होते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन गौ सेवा करने से समस्त देवी-देवताओं की कृपा साधक पर बनी रहती है, क्योंकि गाय को सभी देवताओं का वास स्थान माना गया है।
 
विज्ञापन

4 of 4
Makar Sankranti Special 2026 - फोटो : PTI
इस शुभ अवसर पर गौशालाओं की सहायता करना, अन्न-दान करना या अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान देना दरिद्रता को दूर करता है। आर्थिक समस्याओं से मुक्ति दिलाता है। साथ ही, गौ सेवा से मन में करुणा, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे व्यक्ति का आध्यात्मिक विकास होता है।





 

Magh Gupt Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि और माघ गुप्त नवरात्रि में बन रहा है संयोग, जानें इस साल क्या है खास

 

 

Mahashivratri 2026: फरवरी में किस दिन मनाई जाएगी महाशिवरात्रि, जानें सही तिथि और चारों प्रहर का पूजा मुहूर्त

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें