कब से शुरू हो रहा है पितृ पक्ष?
- फोटो : freepik
कब से शुरू हो रहा है पितृ पक्ष?
पितृ पक्ष 2025 की शुरुआत 7 सितंबर, रविवार से हो रही है। भाद्रपद मास की पूर्णिमा तिथि इस दिन देर रात 01:41 मिनट पर आरंभ होकर उसी रात 11:38 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। इसी के साथ श्राद्ध पक्ष की विधिवत शुरुआत मानी जाएगी। इस शुभ काल में श्रद्धापूर्वक पिंडदान, तर्पण और श्राद्ध कर्म किए जाते हैं ताकि पितरों की आत्मा को शांति मिले। यह 16 दिवसीय पावन अवधि 21 सितंबर 2025, रविवार को "सर्व पितृ अमावस्या" के दिन पूर्ण होगी। इस अंतिम दिन उन समस्त पितरों का श्राद्ध किया जाता है जिनकी मृत्यु तिथि ज्ञात नहीं है या जिनका श्राद्ध पूर्व तिथियों में नहीं किया जा सका हो।