pitru paksha 2022
कैसे करें श्राद्ध और सामग्री
इसे ब्राह्राण या किसी सुयोग्य कर्मकांडी द्वारा करवाया जा सकता है। आप स्वयं भी कर सकते हैं। ये सामग्री ले लें सर्प-सर्पिनी का जोड़ा,चावल,कालेतिल,सफेद वस्त्र,11 सुपारी,दूध,जल, तथा माला। पूर्व या दक्षिण की ओर मुंह करके बैठें। सफेद कपड़े पर सामग्री रखें। 108 बार माला से जाप करें या सुख शांति,समद्धि प्रदान करने तथा संकट दूर करने की क्षमायाचना सहित पित्तरों से प्रार्थना करें। जल में तिल डालके 7 बार अंजलि दें। शेष सामग्री को पोटली में बांध के प्रवाहित कर दें। हलुवा,खीर,भोजन,ब्राहमण,निर्धन,गाय,कुत्ते,पक्षी को दें।
श्राद्ध के 5 मुख्य कर्म अवश्य करने चाहिए।
1- तर्पण-दूध,तिल,कुशा,पुष्प,सुगंधित जल पित्तरों को नित्य अर्पित करें।
2- पिंडदान-चावल या जौ के पिंडदान,करके भूखों को भोजन भेाजन दें।
3- वस्त्रदानः निर्धनों को वस्त्र दें।
4- दक्षिणाः भोजन के बाद दक्षिणा दिए बिना एवं चरण स्पर्श बिना फल नहीं मिलता।
5- पूर्वजों के नाम पर कोई भी सामाजिक कृत्य जैसे -शिक्षा दान,रक्त दान,भोजन दान,वृक्षारोपण ,चिकित्सा संबंधी दान आदि अवश्य करना चाहिए।