Parivartini Ekadashi 2022: आज यानी 06 सितंबर को एकादशी व्रत है। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को परिवर्तिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस एकादशी को जलझूलनी एकादशी, पद्मा एकादशी और डोल ग्यारस भी कहते हैं। इस एकादशी व्रत के दौरान भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना होती है। परिवर्तिनी एकादशी व्रत के दिन भगवान विष्णु के वामन अवतार की पूजा अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, परिवर्तिनी एकादशी या जलझूलनी एकादशी पर व्रत करने से वाजपेय यज्ञ के समान फल मिलता है। साथ ही सभी प्रकार के पापों का नाश होता है। कहा जाता है कि चतुर्मास के दौरान पाताल लोक में क्षीर निंद्रा में वास कर रहे भगवान विष्णु इसी दिन करवट बदलते हैं, इसलिए इसका नाम परिवर्तिनी एकादशी है। आइए जानते हैं परिवर्तिनी एकादशी की शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि के बारे में...