सनातन धर्म में कोई भी शुभ कार्य करने से पहले पंचांग में तिथि, नक्षत्र, योग, मुहूर्त का विशेष ध्यान रखा जाता है। मान्यता है कि यदि कोई भी कार्य शुभ मुहूर्त देखकर किया जाए तो वह शुभ फलदायक तो होता है साथ ही सफलता मिलने की संभावना भी ज्यादा रहती है। ऐसे पांच दिन बताए गए हैं, जिनमें शुभ कार्य करना अच्छा नहीं माना गया है। इन पांच दिनों को पंचक के नाम से जाना जाता है। तो चलिए जानते हैं, आज से शुरू होने के बाद कब तक रहेंगे पंचक और इस दौरान कौन से कार्य नहीं करने चाहिए।