फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 31 जनवरी: रविवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sun, 31 Jan 2021 07:30 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions 31 January 2021
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक 1
विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करने की जरुरत है। शिक्षा में रुकावट आ सकती है। दांपत्य जीवन में परेशानिया आ सकती है। अपनी भाषा में कंट्रोल रखें नहीं तो अनावश्यक समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: नीला


विज्ञापन

3 of 10
number
अंक 2
भविष्य से सम्बन्धित योजनाओं में जल्द बाजी न करें। रविवार का दिन नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ है। समस्या के कारण मानसिक तनाव रहेगा। विदेश यात्रा न करें परेशानी हो सकती है।
शुभ अंक: 16
शुभ रंग: काला

4 of 10
number
अंक 3
किसी नए कार्य के शुरुआत के लिए संयोग अच्छा है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। गृह क्लेश से परेशान रहेंगे। अपने जीवन साथी की जरूरतों का ध्यान रखें।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: फिरोजी
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक 4
आपके सीनियर आपसे खुश रहेंगे। नया वाहन खरीद सकते हैं। संयम से काम करें। आपके आर्थिक खर्चे बढ़ सकते हैं। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रयास करते रहें।
शुभ अंक: 23
शुभ रंग : भूरा
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक 5
सरकारी और प्राधिकरण क्षेत्र में आपको सम्मान देगा। कोई सहकर्मी आपके खिलाफ जा सकता है। थोड़ा सावधान रहें। ऑफिस या कार्यक्षेत्र में अपने सीनियरों से बनाकर चलें। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें, धन हानि की सम्भावना है।
शुभ अंक: 10
शुभ रंग : नारंगी
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक 6
कार्यक्षेत्र में आपके अधीनस्थ कर्मचारी आपके विरुद्ध जा सकते है। संयम और समझदारी से काम लें। काम के सिलसिले से की गई यात्रा सफल होगी।। बच्चों का सहयोग आपके जीवन में जोश व खुशियाँ लायेंगी।
शुभ अंक: 22
शुभ रंग : लाल

8 of 10
number
अंक 7
विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त करेंगे। कॉम्पटिशन रहेगा परन्तु अच्छे अंक प्राप्त करनें की सम्भावना। सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन की रफ़्तार धीमी रहेगी। नौकरी या व्यापार से अच्छी खबर मिल सकती है। माँ के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ रंग: हरा

9 of 10
number
अंक 8
अपने क्रोध पर काबू रखें। बेबुनियाद बातों पर ध्यान न दें और बहस न करें। मन में बेचैनी का भाव रहेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोग अपनी इमेज का रखें ख्याल। आरोपों का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक: 20
शुभ रंग: लाल
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक 9 
आँखों का रखें ख्याल, इससे सम्बंधित बीमारी आपको परेशान कर सकती है। आर्थिक निवेश से बचें। जमीन जायदाद में भी पैसा सोच समझ कर ही लगाएं।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: सिल्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें