फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 19 फरवरी: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Fri, 19 Feb 2021 06:46 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक- 1 
आज अपने मन में सकारात्मक भाव बनाए रखें। माता का स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में दिक्कत हो सकती है। क्रोध वश अपना नियंत्रण ना खोएं। अनैतिक कार्यों से दूरी बनाएं।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग - गुलाबी


विज्ञापन

3 of 10
number
अंक- 2 
छात्रों के लिए दिन शुभ है। छात्र बढ़िया प्रदर्शन करेंगे। आप अपने घर के लिए नया समान खरीद सकते हैं। साथी के साथ आज की शाम एन्जॉय करेंगे।
शुभ अंक - 42 
शुभ रंग - पीला

4 of 10
number
अंक- 3 
परिजनों में किसी बात को लेकर अशांति छायी रह सकती है। बेटी का सहयोग मिलेगा। ध्यान रखें किसी वस्तु की खरीददारी में ठगे जा सकते हैं। आपको बहुत आलस्य आयेगा। दिन सुस्त रहेगा।
शुभ अंक - 11 
शुभ रंग - नीला
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक- 4 
राजनीति में कार्यरत जातकों को अपनी इमेज का ध्यान रखना होगा। भाग्य आपका साथ देगा। ज्यादा बोलने की वजह से आप फंस सकते हैं। लोग आज आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। परिश्रम करते रहें और हिम्मत न हारें।
शुभ अंक - 6 
शुभ रंग - फिरोजी
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक- 5 
अपनी भाषा में संतुलन रखें अन्यथा आपको अनावश्यक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आपके पैरों में दर्द रह सकता है। सरकारी काम में जातकों को मुश्किलें आ सकती हैं।
शुभ अंक - 3 
शुभ रंग - सिल्वर
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक- 6 
अपनी भाषा में संतुलन रखें, अन्यथा आपको अनावश्यक समस्या का सामना करना पड़ सकता है।  मन में बेचैनी रह सकती है। दाम्पत्य जीवन में मुश्किलें ज़्यादा हो सकती हैं। व्यापार अच्छा रहेगा।  
शुभ अंक - 23 
शुभ रंग - हरा

8 of 10
number
अंक- 7 
आप ऊर्जावान रहेंगे। आज आप आत्मविश्वास से सराबोर रहेंगे। मां के स्वास्थ्य में कमी आपको परेशान करेगी। आपके वाहन में कुछ समस्याएं हो सकती हैं। शाम को मित्रों के साथ घूमने जा सकते है।
शुभ अंक - 3 
शुभ रंग - बैंगनी

9 of 10
number
अंक- 8 
नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिये दिन सामान्य रहेगा। संतान के भविष्य को लेकर आप थोड़ चिंतित रहेंगे। आज मुश्किलें कम होंगी। विद्यार्थियों के लिए परीक्षा में सफलता मिलेगी।
शुभ अंक - 4 
शुभ रंग - नीला
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक- 9
अगर किसी प्रतियोगिता में भाग लें रहे है तो रिजल्ट उत्तम आएगा। नए दोस्तों से मुलाकात संभव है। किसी भी कार्य को शीघ्र निपटने की कोशिश ना करें। उतावलापन परेशानी ला सकता है।  
शुभ अंक - 26 
शुभ रंग - लाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें