फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 18 मई 2021: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Tue, 18 May 2021 06:36 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1 
आज फैसला लेने में जल्दबाजी भूलकर भी न दिखाएं। परिवार में माताजी के सहयोग से आपकी परेशानी कम हो सकती हैं। घर के लिए जरूरी सामान खरीद सकते हैं। 
शुभ अंक - 12 
शुभ रंग - हल्का लाल
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2 
धन मिलने की संभावना है। राजनीतिक लाभ के लिए योजनाएं उसका विस्तार कर सकती हैं। बच्चों के एडमिशन उनकी पढ़ाई को लेकर चिंतित दिखाई देंगे। संतान सुख में वृद्धि होगी।
शुभ अंक - 17
शुभ रंग – सुनहरा

4 of 10
number
अंक - 3
दीर्घ कालिक लाभ हेतु धन निवेश कर सकते हैं। गहने खरीदने की योजना बन सकती है। कोई अधूरी इच्छा आज पूर्ण हो सकती है।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वास की जरूरत है। वर्तमान चुनौती को लेकर मन में बहुत सी नकारात्मक बातें सामने आएंगी, लेकिन आप साहस के साथ उन सभी से पार पाने में कामयाब हो जाएंगे।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – नारंगी
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
कामकाज में चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। किसी से धन उधार में ले सकते हैं। आज आप अपना पूरा दिन मूवी देखने और सोशल मीडिया पर सक्रिय रहकर बिताएंगे।
शुभ अंक - 25
शुभ रंग – हल्का हरा
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आज आप किसी की आर्थिक मदद कर सकते हैं। व्यर्थ की वस्तुओं की में धन व्यय हो सकता है। परिवार में परिजनों के बीच मनमुटाव बढ़ सकता है।
शुभ अंक - 33
शुभ रंग – पीला

8 of 10
number
अंक - 7
दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आएगा। कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने में परेशानी हो सकती है। परिवार के साथ छुट्टियों पर जा सकते हैं। स्त्री का सहयोग जीवन की दिशा बदल सकता है।
शुभ अंक – 19
शुभ रंग – सफेद

9 of 10
number
अंक – 8
अनैतिक प्रेम संबंध का त्याग करें, अन्यथा आपकी बदनामी हो सकती है। असमंजस के कारण आप गलत निर्णय ले सकते हैं। सम्पत्ति को लेकर चले आ रहे कोर्ट—कचहरी के केस में किसी तरह की उपलब्धि हासिल हो सकती है।
शुभ अंक – 35
शुभ रंग– हल्का हरा
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
कार्यक्षेत्र में बॉस, सहकर्मी सभी आपसे खुश रहेंगे। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। अपने प्रियतम से आप नाराज हो सकते हैं। रूठने—मनाने के सिलसिले चलते रहेंगे। इंटरव्यू की कॉल आ सकती है।
शुभ अंक - 29
शुभ रंग – केसरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें