फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 18 फरवरी: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Thu, 18 Feb 2021 07:10 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1
आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। बॉस आज खुश होकर प्रमोशन दे सकता है। दांपत्य जीवन में खुशी आएगी। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित बनाने की आवश्यकता होगी। खाने-पीने का ध्यान रखें। पति-पत्नी में आपसी मतभेद व मन-मुटाव की स्थिति बन सकती है।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग – पीला

विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2
आपकी आधुनिक विचारधारा आपके लिए नए संयोग लाएगी। संतान को लेकर अच्छी खबर मिल सकती है। बुखार हो सकता है। कंप्यूटर, इंटरनेट, सोशल मीडिया आदि से जुड़े जातकों के लिए दिन चुनौतियों भरा रहेगा।
शुभ अंक-11
शुभ रंग-  काला 

4 of 10
number
अंक - 3
आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। व्यापार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लग सकते हैं। आपको परिवार से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक-17
शुभ रंग – क्रीम
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
सरकारी नौकरी का आवेदन कर सकते हैं। रिश्तेदारों के माध्यम से नौकरी मिल सकती है। प्रेम में असफलता और घर में तनाव रहेगा। कोई नया कार्य सीख सकते हैं। विद्यार्थियों को सकारात्मक परिणाम मिलेगा।
शुभ अंक – 11
शुभ रंग – सफेद 
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
नए दोस्तों से मुलाकात आपके मन को हल्का करेगी। कंप्यूटर से जुड़े जातकों को कार्य की नई दिशा मिलेगी। आज लम्बी यात्रा पर जाने का भी योग है। आपको सकारात्मक परिणाम मिलने के आसार हैं। आज आपके सभी काम मोबाइल से ही बन जाएंगे।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – भूरा
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
संगीत एवं कला में रुचि आपको प्रसंशा दिलाएगी। पारिवारिक दृष्टि से सब खुश रहेंगे। आवेश में आकर निर्णय न लें। आपकी कल्पना शक्ति बहुत अच्छी है।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग -  काला

8 of 10
number
अंक - 7
सोशल मीडिया में समय व्यतीत होगा। विदेश यात्राएं कर सकते हैं। शादी शुदा जोड़े किसी नए झमेले में पड़ सकते हैं। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। रूके हुये कार्य फिर गति पकड़ेंगे।
शुभ अंक 12
शुभ रंग – लाल

9 of 10
number
अंक – 8
व्यापार का बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। संकट के समय में दोस्त मददगार साबित होगा। सरकारी कामों में सफलता मिलने की संभावना है। सेहत के मामले दिन कमजोर रहेगा। परिवार में अशांति रह सकती है। माता और भाई से झगड़े की आशंका है। आज के दिन संयम से काम लें।
शुभ अंक – 22
शुभ रंग – क्रीम
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
प्रेम संबंध आज विवाह के रिश्ते में बदल सकते हैं। अनुभवी व वरिष्ठ व्यक्तियों के अनुभव का लाभ मिलेगा। काम बनने में देरी का सामना करना पड़ सकता है। आज आप वैवाहिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं और समय का पूरा आनन्द लेगें।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – कत्थई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें