फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 15 फरवरी: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Mon, 15 Feb 2021 06:07 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक- 1
आपको आज अनजान व्यक्तियों से भी मदद मिलेगी। आप अपने जीवनसाथी से अधिक आशा न करें। लंबे समय से चली आ रही व्यापारिक परेशानी सुधर सकती है। बच्चों व परिवार के लोगों पर गुस्सा करने की बजाय विवेक से काम लें।
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- वायलेट


 
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक- 2
आज कुछ ऐसा काम करेंगे, जिससे सभी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। लेकिन लोग आपके सीधेपन का गलत फायदा उठाएंगे, अत: सावधान रहें। मित्रों की मदद से बिगड़ा हुआ काम सुलझ जाएगा। आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत हो सकती है।
शुभ अंक- 5 
शुभ रंग- नीला

4 of 10
number
अंक- 3
आज पिता से आपकी अच्छी बनेगी। पत्नी का सहयोग हमेशा रहेगा।  व्यापारियों को कारोबार में लाभ प्राप्ति के योग हैं। लक्ष्यों को पूरा करने का दबाव इतना रहेगा कि आपको परिवार के लिए भी समय नहीं मिलेगा।
शुभ अंक- 12  
शुभ रंग- सुनहरा
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक- 4
आपको कोई धोखा दे सकता है, सावधान रहकर काम करें। राजनीतिक लोगों से मुलाकात होगी। परिवार की मनोकामना आप पूरी करेंगे। आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती हैं। परिवार को घूमने या पिकनिक पर ले जा सकते हैं।  
शुभ अंक- 6 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक- 5
सावधान! कोई झूठा आरोप आप पर लगा सकता है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, अन्यथा लापरवाही के परिणाम घातक हो सकते हैं। किसी रिश्तेदार की सहायता के लिए आप आगे आएंगे। अपनी योग्यता और क्षमता से आगे बढ़ेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ फल देने वाला रहेगा।
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक- 6
संतान की तरफ से खुशखबरी मिलेगी। घर में मेहमान का आगमन हो सकता है। यात्रा करेंगे, लेकिन खर्च अधिक होंगे। जीवनसाथी से तनाव खत्म हो सकता है। व्यापार में सही निर्णय लेंगे, जिसके चलते आपको सफलता मिलेगी।
शुभ अंक- 5 
शुभ रंग- पीला

8 of 10
number
अंक- 7
आज की यात्रा लाभदायक साबित होगी। भाई-बहन के प्रेम-संबंधो में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा। काम की भागदौड़ में आपका स्वास्थ्य कमजोर पड़ सकता है। लाभकारी व्यापारियों से व्यापार में कोई बड़ा आर्डर हाथ लग सकता है।
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- सिलवर

9 of 10
number
अंक- 8
आज मन प्रसन्न रहेगा। बच्चों के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बनेगा। व्यापार में कई महत्वपूर्ण निर्णय होंगे, जिससे साहसी व्यक्ति के रूप में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कुछ गलत लोग आपको फंसाने की कोशिश् करेंगे, सावधान रहें उलझें नहीं। 
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक- 9
आज का दिन व्यापार के तौर पर फायदेमंद साबित होगा। वित्तीय साधन आसानी से उपलब्ध होंगे। प्रेम संबंध उजागर होकर बदनामी का कारण बन सकते हैं। किसी भी प्रकार का जोखिम भरा कार्य न करें। आपकी योग्यता उभरकर सामने आएगी। 
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें