फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 जुलाई तक कर लें सारे शुभ काम, नहीं तो करना होगा 4 माह का इंतजार

Sat, 01 Jul 2017 11:29 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 5
हिन्दु धर्म में मांगलिक कार्यों को करने के लिए शुभ समय देखा जाता है। जब सभी देव जगे हो, तभी कोई भी शुभ काम होता है। इस बार 3 जुलाई को ही विवाह लग्न खत्म हो रहे हैं। माना जाता है कि शुभ कार्यों के साक्षी भगवान विष्‍णु चार माह के लिए निद्रा में चले जाएंगे, जिसके बाद सभी शुभ काम रुक जाएंगे और इसके साथ ही चौमासा भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
 जून और जुलाई में सिर्फ 8 ही विवाह लग्‍न ‌थे। जून में 22, 23, 27, 28, 29 और 30 को लग्न था। वहीं जुलाई में 1 और 3 को विवाह लग्‍न हैं।
विज्ञापन

3 of 5
4 जुलाई को देवशयनी एकादशी है और इस दिन सभी देवी देवता सो जाते  हैं। जिसके 4 माह बाद देवउठनी एकादशी को वे नींद से जागेंगे।  इस बार देवउठनी एकादशी 31 अक्टूबर को है। यानि 31 अक्टूबर से  दिसंबर तक सभी मांगलिक काम होंगे।

4 of 5
देवउठनी एकादशी पर किसी भी मांगलिक काम के लिए शुभ मुहुर्त की जरूरत नहीं होती। इस दिन बिना कोई नक्षत्र या समय देखकर किया गया काम शुभ होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हालांकि 31 अक्‍टूबर को देव उठ जाएंगे और उस दिन कई शुभ काम भी होंगे, लेकिन विवाह लग्न 16 नवंबर से शुरू होंगे, जो 10 दिसंबर तक रहेंगे। इसके बाद खरमास के चलते जनवरी 2018 के शुरु सप्ताह तक कोई भी शुभ काम नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें