शास्त्रों में निर्जला एकादशी का बहुत बड़ा महत्व बताया गया है। कहा जाता है कि इस दिन व्रत रखने से सभी तीर्थों पर स्नान करने के बराबर पुण्य व्यक्ति को मिलता है। बता दें, साल में 24 एकादशी आती हैं। इन 24 एकादशियों में निर्जला एकादशी विशेष महत्वपूर्ण मानी जाती है। कहा जाता है कि इस एक एकादशी का व्रत रखने से बाकी 23 एकादशियों के व्रत का फल भी मिल जाता है। निर्जला एकादशी व्रत में एक दिन पहले से ही यानि दशमी तिथि के दिन से ही नियमों का पालन करना चाहिए। ऐसे में आइए जानते हैं इस खास दिन पानी पीना चाहिए यह नहीं ।