फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2026 Puja: नहीं जा सकते मंदिर, तो घर पर इस तरह करें नववर्ष की पूजा

Wed, 31 Dec 2025 04:45 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

New Year 2026 Puja: नए साल 2026 के पहले दिन, यानी 1 जनवरी को आप अपने घर में ही पूजा-पाठ करके नववर्ष की शुभ और सकारात्मक शुरुआत कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि घर पर पूजा करने की विधि क्या है...
विज्ञापन
1 of 5
नए साल पर इस विधि से करें पूजा - फोटो : Amar Ujala
New Year 2026 Puja Vidhi At Home: नववर्ष या किसी भी विशेष धार्मिक अवसर पर अक्सर मंदिरों में भारी भीड़ देखने को मिलती है। खासतौर पर नए साल के दिन धार्मिक स्थलों पर दर्शन के लिए घंटों लंबी कतारें लग जाती हैं। ऐसे में कई बार समय की कमी, अधिक भीड़, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी या अन्य किसी कारण लोग मंदिर नहीं जा पाते। हालांकि, धार्मिक ग्रंथों में यह स्पष्ट किया गया है कि सच्ची श्रद्धा और विधिपूर्वक घर पर की गई पूजा भी उतनी ही पुण्यदायी मानी जाती है।

New Year 2026: नए साल पर करें इन चीजें का दान, साल भर बनी रहेगी सुख समृद्धि
New Year 2026: धार्मिक दृष्टि से कैसा होना चाहिए साल का पहला दिन? जानें सुबह से लेकर रात तक का रुटीन
विज्ञापन

2 of 5
नए साल पर इस विधि से करें पूरा - फोटो : Amar Ujala
नए साल 2026 के पहले दिन, यानी 1 जनवरी को आप अपने घर में ही पूजा-पाठ करके नववर्ष की शुभ और सकारात्मक शुरुआत कर सकते हैं। घर पर की गई पूजा न केवल भीड़ से बचाती है, बल्कि मन को शांति और एकाग्रता भी प्रदान करती है। यह भक्ति का एक सरल और प्रभावशाली तरीका है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य साथ मिलकर ईश्वर का स्मरण कर सकते हैं।

Hindu Nav Varsh: 2026 में कब शुरू होगा हिंदू नववर्ष? जानें सही तिथि और इसका महत्व
विज्ञापन

3 of 5
नए साल पर इस विधि से करें पूरा - फोटो : Amar Ujala
नए साल पर इस विधि से करें पूरा
घर पर पूजा करने के लिए सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद घर के पूजा स्थल या ईशान कोण की अच्छी तरह सफाई करें। भगवान की प्रतिमा या चित्र के सामने दीपक जलाएं और जल, फूल, अक्षत, धूप, भोग व नैवेद्य अर्पित करें। पूजा के दौरान मन को शांत रखें और पूरे भाव के साथ ईश्वर का ध्यान करें।

4 of 5
नए साल पर इस विधि से करें पूरा - फोटो : amar ujala
नए साल के पहले दिन मंत्र जाप का विशेष महत्व माना गया है। आप “ॐ नमः शिवाय”, “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” या अपने इष्ट देव का नाम श्रद्धापूर्वक जप सकते हैं। मंत्र जाप से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और मन में नई शुरुआत के प्रति उत्साह बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नए साल पर इस विधि से करें पूरा - फोटो : freepik
घर में शुभता और सकारात्मक माहौल बनाए रखने के लिए शंखनाद करें, मुख्य द्वार पर सुंदर रंगोली बनाएं और तोरण सजाएं। तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें, बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लें और अपनी सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदों को अन्न या वस्त्र का दान करें। इस तरह घर पर की गई पूजा-पाठ और सेवा भाव से आप नववर्ष 2026 को सुख, शांति और मंगल कामनाओं के साथ आरंभ कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें