फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2025: साल के पहले दिन जरूर करें ये एक काम, बल, बुद्धि और विद्या का मिलेगा आशीर्वाद

Sun, 29 Dec 2024 11:12 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

New Year 2025: हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य देवता माना जाता है, इसलिए किसी भी कार्य की शुरुआत हमेशा उनकी आराधना से की जाती है। 
विज्ञापन
1 of 8
New Year 2025 - फोटो : अमर उजाला
New Year 2025: हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य देवता माना जाता है, इसलिए किसी भी कार्य की शुरुआत हमेशा उनकी आराधना से की जाती है। मान्यता है कि भगवान गणेश की पूजा करने से साधक के भाग्य में वृद्धि और कार्य में आ रही बाधाएं दूर होती हैं। धार्मिक ग्रंथों में गणेश जी को विघ्नहर्ता कहा गया है, वह पल भर में ही भक्तों के कष्टों का निवारण करते हैं।

कहते हैं कि यदि सच्चे भाव से गजानन की उपासना की जाए, तो साधक के बल, बुद्धि और विद्या में वृद्धि होती हैं। ऐसे में साल 2025 के पहले दिन उनकी पूजा करना और भी लाभकारी माना जा रहा है। पंचांग के अनुसार 1 जनवरी 2025 बुधवार से नववर्ष की शुरुआत हो रही है।

बुधवार होने के कारण साल का पहला दिन भगवान गणेश की पूजा को समर्पित है। इस दिन पूजा के साथ-साथ उनके कुछ खास मंत्रों का जाप करने से सालभर गणेश जी की कृपा जीवन पर बनी रहती हैं, ऐसे में आइए गणेश जी के इन मंत्रों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
lord ganesha motivational mantra - फोटो : freepik
वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। 
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥
विज्ञापन

3 of 8
lord ganesha motivational mantra - फोटो : freepik
गणपूज्यो वक्रतुण्ड एकदंष्ट्री त्रियम्बक:। 
नीलग्रीवो लम्बोदरो विकटो विघ्रराजक :।। 
धूम्रवर्णों भालचन्द्रो दशमस्तु विनायक:। 
गणपर्तिहस्तिमुखो द्वादशारे यजेद्गणम।।' 

4 of 8
lord ganesha motivational mantra - फोटो : freepik
ॐ गं गणपतये नमः 
विज्ञापन

5 of 8
lord ganesha motivational mantra - फोटो : freepik
त्रयीमयायाखिलबुद्धिदात्रे बुद्धिप्रदीपाय सुराधिपाय। 
नित्याय सत्याय च नित्यबुद्धि नित्यं निरीहाय नमोस्तु नित्यम्।
विज्ञापन

6 of 8
lord ganesha motivational mantra - फोटो : freepik
ॐ ग्लौम गौरी पुत्र,वक्रतुंड,गणपति गुरु गणेश
ग्लौम गणपति,ऋदि्ध पति। मेरे दूर करो क्लेश।।
विज्ञापन

7 of 8
lord ganesha motivational mantra - फोटो : freepik
गजाननाय पूर्णाय साङ्ख्यरूपमयाय ते ।
विदेहेन च सर्वत्र संस्थिताय नमो नमः ॥
विज्ञापन

8 of 8
lord ganesha motivational mantra - फोटो : freepik

गणेश स्तुति मंत्र

ॐ श्री गणेशाय नम:।
ॐ गं गणपतये नम:।
ॐ वक्रतुण्डाय नम:। 
ॐ हीं श्रीं क्लीं गौं ग: श्रीन्महागणधिपतये नम:।
ॐ विघ्नेश्वराय नम:।
गजाननं भूतगणादि सेवितं, कपित्थ जम्बूफलसार भक्षितम्।
उमासुतं शोक विनाशकारणं, नमामि विघ्नेश्वर पादपंकजम्।




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें