फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jyotish Upay: साल 2024 खत्म होने से पहले धन प्राप्ति के लिए करें ये सरल उपाय, नए साल में भी मिलेगा परिणाम

Fri, 13 Dec 2024 01:48 PM IST
शिखर बरनवाल धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और उनके प्रभाव को लेकर कई तरह के उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करके आप न सिर्फ नए साल में खुशियां बल्कि समृद्धि भी प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे आप इन उपायों के जरिए अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मां लक्ष्मी - फोटो : Amar Ujala
New Year Upay: नया साल नई शुरुआत का प्रतीक होता है। हर कोई चाहता है कि आने वाला साल उनके लिए खुशियों और सफलताओं से भरा हो। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और उनके प्रभाव को लेकर कई तरह के उपाय बताए गए हैं। मान्यताओं के अनुसार, इन उपायों को करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं। नए साल को आने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में कई सवाल होते हैं कि क्या आने वाले साल 2025 हमारे लिए अच्छा रहेगा? क्या हमारे सभी काम बिना किसी रुकावट के पूरे होंगे? ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे आसान उपाय बताए गए हैं, जिनके जरिए आप अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा ला सकते हैं और अपनी किस्मत चमका सकते हैं। इन उपायों को करके आप न सिर्फ नए साल में खुशियां बल्कि समृद्धि भी प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे आप इन उपायों के जरिए अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
शनिदेव को चढ़ाएं तिल-तेल - फोटो : अमर उजाला
शनिदेव को चढ़ाएं तिल-तेल
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे तिल के तेल का दीपक जलाएं। नीले फूल, काले तिल और उड़द की दाल चढ़ाएं। शनि व्रत रखने से भी शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है। ये उपाय शनि दोष से मुक्ति दिलाने में सहायक होते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
पीली सरसों से मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न - फोटो : अमर उजाला
पीली सरसों से मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न
नए साल 2025 की शुरुआत में मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना आपके लिए लाभदायक हो सकता है। इसके लिए एक छोटा सा उपाय करना होगा, जिसमें पीली सरसों के कुछ दानों को कपूर के साथ चांदी या स्टील की कटोरी में जला दें। साथ ही आप गाय के गोबर के उपले पर पीली सरसों के दाने डालकर पूरे घर में धूनी भी दे सकते हैं। यह उपाय न सिर्फ मां लक्ष्मी को प्रसन्न करता है, बल्कि आपके करियर में भी तरक्की के रास्ते खोल सकता है।

4 of 5
एकाक्षी नारियल - फोटो : freepik
घर लाएं ये खास चीजें
नए साल में दक्षिणावर्ती शंख, एकाक्षी नारियल और पीतल का हाथी घर या कार्यस्थल पर रखने से नौकरी-व्यापार में तरक्की होती है। ये सभी शुभ वस्तुएं ग्रह दोषों को दूर करती हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं। इनके प्रभाव से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और बाधाएं दूर होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हनुमान जी को चढ़ाएं सिंदूर - फोटो : अमर उजाला
हनुमान जी को चढ़ाएं सिंदूर
शनिवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाने से शनिदेव के प्रकोप से बचा जा सकता है। हनुमान चालीसा का पाठ करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। हनुमान जी की कृपा से व्यक्ति के सभी कार्य सिद्ध होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें