Feet Touching Rules: हिंदू धर्म में पैर छूने की परंपरा सदियों पुरानी है। यह बड़ों के प्रति प्रेम, सम्मान और आदर व्यक्त करने का एक पारंपरिक तरीका है। मान्यता है कि पैर छूने से व्यक्ति का भाग्योदय होता है और उसके अच्छे कर्मों में भी वृद्धि होती हैं। इसके अलावा पैर छूने से सकारात्मक ऊर्जा का आदान-प्रदान होता है, जिसका सीधा प्रभाव रिश्तों पर दिखाई देता है। यही नहीं जब भी कोई व्यक्ति अपने गुरुजनों के चरणों का स्पर्श करता है, तो बदले में उसे आशीर्वाद मिलता है, जो सफलता के और निकट पहुंचता है। परंतु सभी के पैर छुने से आपको मनचाहा आशीर्वाद मिले, यह जरूरी तो नहीं। धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक पैर छूने का अपना महत्व और नियम है। आप सभी के चरणों का स्पर्श नहीं कर सकते हैं, यह अशुभ है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इंसान को किन लोगों के पैर नहीं छूने चाहिए।