फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूलकर भी मंगलवार के दिन न करें ये काम, वरना बनते बनते बिगड़ जाएंगे काम

Tue, 05 Jun 2018 09:35 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
हनुमान जयंती - फोटो : amar ujala
मंगलवार को हनुमान जी का दिन कहा जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से सभी कष्ट दूर होते हैं। इसके साथ ही हनुमान जी की कृपा बरसती है। कहा जाता है जिन लोगों की कुडंली ने मंगल दोष होता है, उन लोगों को इस दिन हनुमान जी की पूजा के लिए कहा जाता है। क्या आप जानते हैं मंगलवार को कुछ ऐसे काम हैं जिन्हे अशुभ माना जाता है। इस दिन इन कामों को करने से बजरंगबली रुष्ट हो जाते हैं। आइए जानते हैं क्या है वो काम...
विज्ञापन

2 of 9
clean shave - फोटो : getty images
महाभारत के अनुशासन पर्व के अनुसार मंगलवार के दिन दाढ़ी बनवाना अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसा करना असमय मृत्यु को बुलाना है। इससे मंगल दोष भी लगता है। बता दें, इसके लिए बुधवार का दिन बेस्ट माना जाता है।
विज्ञापन

3 of 9
make up
मंगलवार के दिन श्रृंगार का सामान न खरीदें। ऐसा माना जाता है कि इस दिन श्रृंगार का सामान खरीदने से वैवाहिक संबंधों में दरार आ जाती है। बता दें, इसके लिए सोमवार और शुक्रवार का दिन सबसे अच्छा माना जाता है। 

4 of 9
AFDSF - फोटो : Getty Images
मंगलवार को गलती से भी उड़द दाल का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन उड़द खाने से श्ानि मंगल का संयोग आपकी सेहत के लिए कष्टकारी हो सकता है। उड़द का संबंध शनि से है।
विज्ञापन

5 of 9
nail cutter
मंगलवार के दिन नाखून काटना अशुभ माना जाता है। इस दिन ऐसा करने से आपको कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

6 of 9
डेमो - फोटो : डेमो
मंगलवार के दिन बड़े भाई से झगड़ा न करें।  मंगल का संबंध बड़े भाई से माना गया है। भाई से विवाद मंगल को खराब करता है जिससे दुर्घटना और कष्ट का सामना करना पड़ता है। पारिवारिक जीवन में परेश्ाानी बढ़ती है।
विज्ञापन

7 of 9
fish
इस दिन मछली नहीं खानी चाहिए। इस दिन मछली खरीदने और खाने वाले व्यक्ति का पैसा पानी की तरह बह कर खत्म हो जाता है।

8 of 9
black clothes
मंगलवार के दिन काले रंग के वस्त्र न खरीदें और न ही पहने। इस दिन लाल रंग के वस्त्र पहनने मंगल दोष का प्रभाव कम होता है।
विज्ञापन

9 of 9
buy flat
इस दिन भूमि नहीं खोदनी चाहिए। ऐसा करने से मंगल ग्रह का अशुभ प्रभाव बढ़ता है। इसका कारण यह है कि मंगल भूमिपुत्र माना गया है। इसलिए मंगलवार के दिन घर की नींव रखना भी शुभ नहीं माना गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें