कन्या पूजन की विधि (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : rajeev gupta/ amarujala
कैसे करें कन्या पूजन जानें पूरी विधि
कन्याओं को पूजन के लिए पहले आमंत्रण देना चाहिए। कन्याओं के घर में पधारने पर उन्हें देवी स्वरुप मान कर सम्मान पूर्वक आसन पर बिठाकर उनके पैर धुलवाएं। उसके बाद कुमकुम से तिलक करें, लाला रंग की चुनरी उढ़ाएं । माता रानी का ध्यान करते हुए पूजन करें और जो भोजन आपने प्रसाद स्वरुप बनाया है उसे मातारानी को अर्पित करने के पश्चात् कन्याओं को खिलाएं। भोजन करवाने के बाद दान-दक्षिणा देकर कन्याओं से पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लें और उनको प्रसन्नता पूर्वक विदा करें।