फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्रि के नौ दिनों में करें ये कार्य प्रसन्न होकर मां दुर्गा बरसाएंगी कृपा

Sat, 17 Oct 2020 03:14 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Navratri 2020 - फोटो : अमर उजाला
आज यानि 17 अक्तूबर से नवरात्रि आरंभ हो गई हैं। आज से घर-घर नौ दिनों तक मां की चौकी और कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा की पूजा आराधना होगी। इस दौरान भक्त मां को प्रसन्न करने के लिए उन्हें मनपसंद भोग, वस्त्र, पुष्प इत्यादि अर्पित करते हैं। लेकिन मां सबसे ज्यादा प्रसन्न भक्ति भाव और परोपकार के कार्यों को करने से होती हैं। इसलिए पूजन के साथ कुछ ऐसे कार्य भी हैं, जिन्हें करने से मां अपनी कृपा आपके ऊपर करती हैं। जानते हैं किन कार्यों को करने से माता होती हैं प्रसन्न...
विज्ञापन

2 of 5
Navratri 2020 - फोटो : social media
नवरात्रि के दिन शक्ति की उपासना के दिन हैं। इसलिए ये दिन महिलाओं के लिए बहुत खास होते हैं। इसलिए नवरात्रि और अन्य दिनों में हमेशा नारी का सम्मान करें। तभी आपकी पूजा-अर्चना सफल होती है। देवी पुराण में भी उल्लेख किया गया है कि जो लोग नारी का सम्मान करते है मां भगवती उन्हीं लोगों की पूजा मान्य करती हैं। नारी का सम्मान करने वालों से मां लक्ष्मी भी सदैव प्रसन्न रहती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Navratri 2020 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
नवरात्रि के दिनों में मां आपके घर विराजती हैं, ऐसे में घर में शांति का वातावरण बना कर रखें। इस समय लड़ाई-झगड़े दूर रहे। किसी को अपशब्द न कहें। सभी के साथ प्रेम और समानता का व्यवहार करें। जिन घरों में कलह होती है वहां देवी-देवता वास नहीं करते हैं। ऐसे घर में कभी बरकत भी नहीं होती है। जरुरतमंद और असहाय व्यक्ति का अपमान न करें हो सके तो उनकी सहायता करने का प्रयत्न करें। इससे मां प्रसन्न होती हैं।

 

4 of 5
navratri puja 2020 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala
निरीह पशुओं को भी नहीं सताना चाहिए। नवरात्रि के दिनों में मूक जीवों को न मारें। उन्हें भोजन कराएं। इन नौं दिनों तक पक्षियों को दाना डालें उनके पानी की व्यवस्था करें। इससे मां भगवती प्रसन्न होती हैं।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Navratri 2020 - फोटो : अमर उजाला
नवरात्रि के दिनों में घर पर आए अतिथि का सम्मान पूर्वक स्वागत करें। अगर आपके द्वार पर कोई भिक्षुक या जरुतमंद आए तो उसे खाली हाथ वापस न करें उसे भोजन करवाकर ही विदा करें। अतिथि सत्कार गरीबों को भोजन कराने  से मां प्रसन्न होती हैं।
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें