फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है मां दुर्गा के ये मंदिर, दर्शन मात्र से पूर्ण होती है मनोकामना

Thu, 19 Sep 2019 08:20 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
maa durga
मां दुर्गा की आराधना का पर्व नवरात्रि बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस वर्ष नवरात्रि 29 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलेगी। इन नौ दिनों पूरे विधि-विधान से मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। हिन्दू धर्म के अनुसार देवी भागवत् पुराण में 108, कालिका पुराण में 26, शिवचरित्र में 51, दुर्गा सप्तशती और तंत्रचूड़ामणि तालिका में शक्ति पीठों की संख्या 52 बताई गई है। नवरात्रि के दौरान मां के प्रसिद्ध मंदिरों में भारी संख्या में भक्तों का जमावाड़ा लगता है। आइए जानते हैं देश में स्थित मां दुर्गा के कुछ प्रसिद्ध मंदिरों  के बारे में। 

 
विज्ञापन

2 of 9
मां दुर्गा
वैष्णों देवी, कटरा, जम्मू और कश्मीर
जम्मू में स्थित मां वैष्णो देवी के मंदिर में साल भर मां के भक्तों की भीड़ रहती है परंतु नवरात्रि में दर्शनार्थियों की संख्या काफी बढ़ जाती है। यहां माता की गुफा के दर्शन करने पर उनके तीन स्वरूप दिखाई देते हैं ये तीनों रूप पिंडी स्वरूप में हैं और सम्मिलित रूप से वैष्णवी के नाम से जाने जाते हैं।  

 
विज्ञापन

3 of 9
ज्वाला देवी
ज्वाला जी मंदिर, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश
मां दुर्गा के नौ रूपों की ज्योति इस मंन्दिर में सदैव जलती रहती है। इन नौ ज्योतियों के नाम हैं। महाकाली, अन्नपूर्णा, चंडी, हिंगलाज, विंध्यावासनी, महालक्ष्मी, सरस्वती, अम्बिका और अंजीदेवी। यहां मां के नौ रूपों के दर्शन ज्योति रूप में होते हैं, इसलिए इसे जोता वाली का मंदिर भी कहा जाता है। 

4 of 9
mansa devi - फोटो : demo
मनसा देवी, हरिद्वार, उत्तराखंड 
धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस मंदिर में भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं, इसीलिए इस मंदिर का नाम मनसा देवी पड़ा। इस मंदिर में मौजूद पेड़ की शाखा पर भक्त पवित्र धागा बांधने की प्रथा चली आ रही है और मन्नत पूरी होने के बाद वो भक्त यहां वापस आकर धागे को खोलते हैं। 
विज्ञापन

5 of 9
maa durga
पाटन देवी, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश 
पातालेश्वरी देवी को ही पाटन देवी के नाम से जाना जाता है। मान्यता के अनुसार यह वही स्थान है जहां से माता सीता धरती मां की गोद में समाकर पाताल लोक गईं थी, इसीलिए इस स्थान को पातालेश्वरी देवी बोलते हैं। इस मंदिर में कोई भी प्रतिमा नहीं है। एक चांदी का चबूतरा है, जिसके नीचे सुरंग ढंकी हुई है।  
विज्ञापन

6 of 9
naina devi
नैना देवी मंदिर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश 
यहां दुर्गा मां, काली माता और भगवान गणेश की प्रतिमा विराजमान है। मंदिर के पास एक गुफा है, जिसे नैना देवी गुफा के नाम से जाना जाता है। 
विज्ञापन

7 of 9
करणी माता - फोटो : file photo
करणी माता मंदिर, बीकानेर, राजस्थान 
इस मंदिर में करीब 20 हज़ार के आसपास चूहे रहते हैं, इसलिए इस मंदिर को चूहों का मंदिर भी कहा जाता है। यहां करणी माता की प्रतिमा स्थापित है जिन्हें मां जगदम्बा का ही अवतार माना गया है। 

8 of 9
अंबाजी मंदिर
अम्बाजी मंदिर, बनासकांठा, गुजरात
यह गुजरात का सबसे प्रमुख मंदिर है। मंदिर माता अम्बाजी को समर्पित है। यहां सिर्फ चक्र की पूजा की जाती है। मंदिर में कोई भी प्रतिमा विराजमान नहीं है। 
विज्ञापन

9 of 9
मां कामाख्या - फोटो : अमर उजाला
कामाख्या मंदिर, गुवाहाटी, असम
यह मंदिर एक पहाड़ी पर बना है। दस महाविद्या, काली, तारा, षोडशी, भुवनेश्वरी, छिन्नमस्ता, भैरवी, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी और कमला की पूजा भी कामाख्या मंदिर परिसर में की जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें