फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्रि 2018: देश के अलावा विदेशों में भी माता के 7 शक्तिपीठ, नवरात्रि पर लगती है लंबी कतारें

Mon, 19 Mar 2018 01:51 PM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
इस समय चैत्र नवरात्रि चल रहे हैं। इन दिनों में भक्त न सिर्फ अपने घरों पर माता की उपासना करते हैं बल्कि शक्तिपीठों के दर्शन के लिए माता के मंदिर में अपना माथा टेकने भी जाते हैं। भारत में माता के कई शक्तिपीठ स्थापित हैं, लेकिन इसके अलावा विदेशों में भी तमाम प्रसिद्ध शक्तिपीठ है जहां पर माता के दर्शन से हर मुराद पूरी हो जाती है। आइए जानते हैं विदेशों माता के शक्तिपीठ के बारे में।
विज्ञापन

2 of 8
नेपाल का गंडकी माता का मंदिर
नेपाल में गंडकी नदी के किनारे पोखरा नामक जगह पर गण्डकी चण्डी और भैरव चक्रपाणि का मंदिर है। यहां पर माता का दायां गाल गिरा था। यहां देवी को गंडकी और शिव को चक्रपाणी के रूप में पूजा जाता है।
विज्ञापन

3 of 8
गुहेश्वरी मंदिर, नेपाल
इस जगह पर माता के दोनों घुटने गिरे थे। यह धाम पशुपतिनाथ मंदिर के निकट स्थित है।

4 of 8
हिंगलाज देवी का मंदिर, पाकिस्तान
यह शक्तिपीठ पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हिंगोल नदी के पास है। यहां पर माता का सिर गिरा था।
विज्ञापन

5 of 8
लंका, श्रीलंका
यहां पर माता की पायल गिरी थी इसलिए इस स्थान का महत्व बहुत है।
विज्ञापन

6 of 8
मानस ,तिब्बत
माता का यह शक्तिपीठ तिब्बत के मानसरोवर तट पर स्थित है। इस स्थान पर देवी की दायीं हथेली गिरी थी।
विज्ञापन

7 of 8
उग्रतारा शक्तिपीठ, बांग्लादेश
बांग्लादेश के सुगंध नदी के तट पर उग्रतारा देवी का मंदिर है। इस स्थान पर देवी की नसिका गिरी थी।
विज्ञापन

8 of 8
भवानी मंदिर, बांग्लादेश
इस स्थान पर माता की दायीं भुजा गिरी थी। यहां पर देवी को भवानी और  शिव को चंद्रशेखर कहा जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें