navratri 2018
नेपाल के शक्तिपीठ
नेपाल में भी माता के कई शक्तिपीठ हैं। नेपाल के गंडक नदी पर आद्याशक्ति का पीठ है। इस स्थान पर माता सती का दांया गाल गिरा था। इस स्थान पर देवी को गंडकी रूप में पूजा जाता है। वहीं नेपाल में पशुपतिनाथ मंदिर के पास गुहेश्वरी मंदिर में माता के दोनों घुटने गिरे थे। इस अलावा नेपाल के जनकपुर में वनदुर्गा, जयमंगला और उग्रतारा मंदिर को भी शक्तिपीठ माना जाता है।