इस समय मां दुर्गा का विशेष पर्व नवरात्रि चल रहा है, जिसमें भक्त बड़े उत्साह और जोश के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्जना करते हैं। नवरात्रि में अगर आप किसी मनोकामना के साथ माता की विधिवत पूजा-पाठ करते हैं और उनका आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो माता रानी आपको कुछ ऐसे संकेत देती हैं जिससे आसानी से जाना जा सकता है कि माता की कृपा आप के ऊपर हुईं है या नहीं। आइए जानते हैं कुछ संकेतो के बारे में।
पढ़ें- नवरात्रि में अलग-अलग उम्र की कन्याओं का क्यों करते हैं पूजन, जानिए इसका महत्व
विज्ञापन
2 of 5
नवरात्रि के दिनों में माता अपने भक्तों पर विशेष कृपा रखती हैं। नवरात्रि में अगर आपको सपने में उल्लू दिखाई दे तो समझिए माता आपकी पूजा से प्रसन्न है और बहुत जल्द आपके घर धन-संपदा आने वाली है।
विज्ञापन
3 of 5
नवरात्रि में अगर आपको रास्ते में कहीं जाते हुए सोलह श्रृंगार में कोई महिला दिखाई दे जाए तो समझिए आपकी परेशानियों के दिन अब लद चुके है और आने वाले दिनों में आप के ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।
पढ़ें- नवरात्रि 2017ः इस बार देश के सबसे महंगे पंडाल में बैठी हैं मां दुर्गा
4 of 5
नवरात्रि के अवसर पर अगर सुबह सुबह नारियल या कमल का फूल दिखाई दे जाएं तो समझिए आपके ऊपर माता दुर्गा की कृपा होने वाली है।
हिन्दू धर्म में गाय को माता का दर्जा हासिल है। नवरात्रि के दिनों में आपको मंदिर से निकलते ही गाय के दर्शन हो जाए तो समझिए जल्द ही आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होनी वाली है।