फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्रि 2017: इस एक तरीके से जानिए कितनी सफल रही आपकी पूजा

Fri, 15 Sep 2017 12:21 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 5
नवरात्रि
नवरात्रि 21 सितंबर 2017 से शुरू होने वाले हैं। देशभर में लोग नौ दिन तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा आराधना करेंगे और व्रत रखेंगे। अक्सर लोगों में एक बात हमेशा रहती है कि क्या उनकी पूजा सफल हुई, या अधूरी ही रही। अगर आपके मन में भी यही सवाल आता है तो इसे जानने का बेहद आसान तरीका है। नवरात्रि के समय पर जो व्यक्ति व्रत और मां दुर्गा का सप्तशती का पाठ करता है, वे लोग मिट्टी के कुल्हड़ में जौ बो देते हैं और इसी से मालूम चलता है कि उनकी पूजा कितनी सफल रही।

ये भी पढ़ें- नवरात्रि में कहीं आप भी तो नहीं कर बैठते ये 2 बड़ी गलतियां, होता है अशुभ
विज्ञापन

2 of 5
नवरात्रि
जौ बोए कुल्हड़ में तीसरे दिन अंकुर फट जाता है और इन अंकुरित जौ को बहुत ही शुभ माना जाता है। यदि अंकुरित जौ में काले रंग के अंकुर उगते हैं तो उस वर्ष निर्धनता बढ़ने की संभावना रहती है। धुंए के समान रंग वाले जौ का उगना इस बात की ओर संकेत करता है कि आने वाले समय में परिवार में कलह हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
नवरात्रि
अगर इन समय जौ नहीं उग पाते है तो ये अधिक अशुभ होता है। इसका मतलब जन हानि से होता है। साथ ही कार्यों में बाधा भी आती है। जौ यदि रक्त वर्ण के उगते हैं तो रोग व्‍याधि या शत्रु का भय रहता है।

ये भी पढ़ें-  21 सितंबर से शुरू होगी नवरात्रि, इस मुहूर्त में करें कलश स्थापना

4 of 5
जौ
हरा रंग धन धान्य का सूचक होता है। सफेद रंग का जौ उगना शुभकारी माना जाता है और साधक की अभिष्ट सिद्धि की ओर इंगित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीले अंकुर
शास्‍त्रों के अनुसार आधे हरे और आधे पीले अंकुर पहने काम बनने और फिर हानि होने की ओर संकेत करते हैं।

ये भी पढ़ें- नवरात्रि से पहले करें ये तैयारियां, माता दुर्गा पूरी करेंगी आपकी हर मनोकामना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें