मोदी सरकार 26 मई को अपने तीन साल पूरे करने वाली है और इन तीन वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित कई मंत्री देश- विदेश के मंदिर और धार्मिक स्थलों पर माथा टेक आए हैं। जानिए कुछ ऐसे मंदिरों में बारें में जहां पीएम मोदी और उनके कई मंत्री पूजा अर्चना करने पहुंचे।
विज्ञापन
2 of 12
नर्मदा मंदिर
हाल ही में पीएम मोदी ने नर्मदा मंदिर में पूजा अर्चना की थी। नर्मदा सेवा यात्रा के समापन के मौके पर मोदी में मध्यप्रदेश के अमरकंटक में गांव में स्थित इस मंदिर में पूजा भी की। यहां पर नर्मदा एक गोमुख से निकलती है। माना जाता है कि इस मंदिर का निर्माण 12वीं सदी में रेवा नायक ने करवाई थी। नर्मदा मंदिर के परिसर विभिन्न देवी देवताओं के 24 मंदिरों का एक विशाल समूह है।
विज्ञापन
3 of 12
बौद्घ सीमा मलाका मंदिर
इससे पहले मोदी श्रीलंका के पुराने बौद्घ मंदिर में बौद्घ सीमा मलाका मंदिर में भी गए थे और वहां पर पारंपरिक द्वीप प्रज्जवलित किया था। यह मंदिर करीब 120 साल से भी अधिक पुराना है। मंदिर में दीप प्रज्जवलन अंतरराष्ट्रीय बैसाख दिवस समारोह की पूर्व संध्या पर होने की परंपरा है।
4 of 12
केदारनाथ मंदिर
धाम में एक धाम केदारनाथ मंदिर में विधि विधान से पीएम मोदी ने पूजा अर्चना की। केदारनाथ के कपाट छह मई को खुले थे और मोदी ने करीब 20 मिनट पर पूजा की। कपाट खुलते ही गर्भगृह में पूजा करने वाले नरेन्द्र मोदी देश में पहले पीएम भी बने।
विज्ञापन
5 of 12
दंत मंदिर
प्रधानमंत्री मोदी ने 12 मई को श्रीलंका के दंत मंदिर के भी दर्शन किए। कैंड स्थित इस मंदिर में महात्मा बुद्घ के दांत रखे गए हैं। कैंडी श्रीलंका के राजाओं की आखिरी राजधानी थी और इस मंदिर के कारण ही यूनेस्को ने इसे विश्व विरासत स्थल घोषित किया। पूर्व राजशाही घराने के शाही महल परिसर में इस स्थित इस मंदिर में मालवत्ते और असगिरिया नाम के दो बौद्घ संप्रदाय के भिक्षुक इसके भीतरी कक्ष में दैनिक रूप से पूजा करते हैं।
विज्ञापन
6 of 12
पशुपतिनाथ मंदिर
अगस्त 2014 में नेपाल यात्रा के दौरान मोदी ने भगवान पशुपति नाथ मंदिर में भी पूजा अर्चना की थी और यहां पर रुद्राभिषेक भी किया था। काठमांडू के तीन किमी. उत्तर पश्चिम देवपाटन गांव में बागमती नदी के किनारे पर स्थित इस मंदिर का निर्माण 400 ईस्वी में हुआ था। इस मंदिर में गैर हिन्दुओं का प्रवेश वर्जित है, उन्हें बागमती नदी के दूसरे किनारे से ही इसे बाहर से देखने की अनुमति है।
विज्ञापन
7 of 12
सोमनाथ मंदिर
प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी सात मार्च 2017 को पहली बार सोमनाथ मंदिर गए थे। इससे पहले एक फरवरी 2014 को गए थे।
8 of 12
लिंगराज मंदिर
16 अप्रैल 2017 को प्रधानमंत्री मोदी ने लिंगराज मंदिर में माथा टेका। भुवनेश्वर के इस प्रसिद्घ मंदिर के बारे में कहा जाता है कि यहां पर देवी पार्वती ने लिट्टी व वसा नाम के दो राक्ष्रसों का वध किया था।
9 of 12
ढाकेश्वरी मंदिर
मोदी सरकार में अहम जिम्मेदारी मिलने के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज जून 2014 में बांग्लादेश की राजधानी ढाका के प्रसिद्घ मंदिर ढाकेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना की थी। एक निजी कार्यक्रम के सदियों पुराने मंदिर के प्रशासन की ओर से उन्हें मंदिर की प्रतिकृति और साड़ी भेंट की गई थी। ढाकेश्वरी का अर्थ होता है ढाका की देवी।
10 of 12
वेंकटेश्वर मंदिर
मोदी सरकार के केन्द्रीय ग़ृह मंत्री राजनाथ सिंह ने जनवरी 2017 में वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की। राजनाथ ने गृह मंत्री बनने के बाद दूसरी बार यहां पर पूजा अर्चना की थी, इससे पहले वे दिसंबर 2015 में भी वहां गए थे। राजनाथ ने स्वर्ण वेदिका औ स्वर्ण ध्वजस्तंभ की पूजा की थी। समुद्रतल से 3200 फीट ऊंचाई पर स्थित यह मंदिर पांचवी सदी के एक प्रसिद्घ धार्मिक केन्द्र के रूप में स्थापित हो गया था।
11 of 12
अक्षरधाम मंदिर
10 अप्रैल में पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैलकम टर्नबुल के साथ अक्षरधाम मंदिर में दर्शन किया था। 1992 में बनकर तैयार हुए इस मंदिर को बनने में करीब 13 साल लग गए थे। 2005 में इसे जनता के लिए खोल दिया गया था।
सितंबर 2015 में प्रधानमंत्री माेदी ने बौद्घ गया के महाबोधि मंदिर में भी दर्शन किए थे। उन्होंने वहां मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद महाबोधि वृक्ष के नीचे बैठकर ध्यान लगाया। कहा जाता है यह वहीं वृक्ष है जिसके नीचे महात्मा बुद्घ को ज्ञान प्राप्त हुअा था। ये वृक्ष करीब 2500 वर्ष पुराना है।