फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nag Panchami 2022: नागपंचमी पर कैसे करें नाग देवता की पूजा? जानें क्या है सही विधि

Tue, 02 Aug 2022 12:09 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
नागपंचमी पर इस विधि से करें नाग देवता की पूजा - फोटो : iStock
Nag Panchami Puja Vidhi: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी मनाई जा रही है। अंग्रेजी कैलंडर के अनुसार नागपंचमी आज यानी 02 अगस्त को है। ये दिन पूर्ण रूप से नाग देवता को समर्पित है। पौराणिक काल से ही सांपों को देवताओं की तरह पूजा जाता है। मान्यता है नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं जरूर पूरी होती हैं। नाग पंचमी पर भगवान शिव की पूजा-आराधना के साथ उनके गले की शोभा बढ़ाने वाले नाग देवता की विधिवत पूजा अर्चना होती है। कहा जाता है कि नाग की पूजा करने से सांपों के डसने का भय समाप्त हो जाता है। साथ ही इस  दिन नाग देवता की आराधना करने से भक्तों को उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है और कई अन्य प्रकार के भी शुभ फल प्राप्त होते हैं। आइए जानते हैं किस विधि से पूजा करने पर नाग देवता की कृपा प्राप्त होती है... 
विज्ञापन

2 of 5
नागपंचमी पर इस विधि से करें नाग देवता की पूजा - फोटो : iStock
नाग देवता की पूजा का तरीका 
नाग पंचमी के दिन व्रत रखें और भगवान शिव के साथ-साथ नाग देवता की भी पूजा करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, नाग पंचमी के दिन व्रत रखने से सांपों का डर मन से समाप्त हो जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
नागपंचमी पर इस विधि से करें नाग देवता की पूजा - फोटो : iStock
नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा में फल, फूल, मिठाई और दूध अवश्य ही अर्पित करना चाहिए। इसके अलावा जिन जातकों की कुंडली में कालसर्प दोष या फिर राहु-केतु से संबंधित कोई दोष हो तो नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा जरूर करनी चाहिए।

4 of 5
नागपंचमी पर इस विधि से करें नाग देवता की पूजा - फोटो : iStock
नाग पंचमी के दिन तांबे के लोटे से नाग देवता की मूर्ति को दूध और जल चढ़ाना चाहिए। संभव हो तो मंदिर में चांदी का नाग-नागिन का जोड़ा रखकर उसका पूजन-अभिषेक करें। इससे नाग देवता और शिव जी दोनों प्रसन्न होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नागपंचमी पर इस विधि से करें नाग देवता की पूजा - फोटो : iStock
नाग पंचमी पूजा महत्व
नाग पंचमी के दिन नागों की पूजा करने से जीवन के संकटों का नाश होता है। साथ ही मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। कहा जाता है कि यदि इस दिन किसी व्यक्ति को नागों के दर्शन होते हैं तो उसे बेहद शुभ माना जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें