माता लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए पूजा में लाल रंग के पुष्प का विशेष रूप से प्रयोग करना चाहिए, लेकिन यदि आप माता को शीघ्र अति शीघ्र प्रसन्न करना चाहते हैं तो सोमवार के दिन कमल का फूल जरूर चढ़ाएं। धन की देवी मां लक्ष्मी को कमल का फूल अत्यंत प्रिय होता है और इस पुष्प से पूजा करने पर धन-संपदा का आशीर्वाद प्राप्त होता है।