फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohini Ekadashi 2021: मोहिनी एकादशी व्रत आज, इस दिन भूलकर भी न करें ये पांच गलतियां

Sun, 23 May 2021 07:15 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
मोहिनी एकादशी 2021 - फोटो : अमर उजाला।
आज मोहिनी एकादशी व्रत है। हिन्दू पंचांग के अनुसार वैशाख मास शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी कहते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, यह मोहिनी एकादशी व्रत सब प्रकार के दुखों का निवारण करने वाला, सब पापों को हरने वाला व्रतों में उत्तम व्रत है। इस व्रत के प्रभाव से मनुष्य मोहजाल तथा पातक समूह से छुटकारा पाकर विष्णुलोक को जाते हैं। लेकिन इस दिन कुछ विशेष कार्यों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया।
चावल का सेवन न करें
एकादशी के दिन चावल का सेवन नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन चावल खाने से मनुष्य अगले जन्म में रेंगने वाले जीव योनि में जन्म लेता है इसलिए एकादशी के दिन भूलकर भी चावल का सेवन न करें।
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
संयम और सात्विक दिनचर्या
एकादशी के दिन अपने आचार और व्यवहार से संयम और सात्विक आचरण का पालन करना चाहिए। ये पावन तिथि भगवान विष्णु की आराधना और उनके प्रति समर्पण के भाव को दर्शाती है। 

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
क्रोध से बचें
नियमानुसार, एकादशी के दिन अपने क्रोध को शांत रखना चाहिए और न ही इस दिन किसी से झूठ बोलना चाहिए। इसके अलावा इस दिन सुबह जल्दी उठना चाहिए और शाम के वक्त नहीं सोना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
कटु शब्दों का प्रयोग न करें
एकादशी के दिन किसी को कटु शब्द नहीं कहना चाहिए और न ही इस दिन किसी से लड़ाई-झगड़ा करना चाहिए। शास्त्रों में एकादशी तिथि सभी तिथियों में शुभ तिथि मानी गई है। 
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
इस दिन करें ब्रह्मचर्य का पालन
एकादशी के दिन संयम के साथ पति-पत्नी को ब्रह्राचर्य का पालन करना चाहिए। एकादशी के दिन शारीरिक संबंध नहीं बनना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
एकादशी के दिन करें ये काम
शास्त्रों के नियमानुसार, एकादशी के दिन दान करना उत्तम माना जाता है। संभव हो तो गंगा स्नान करना चाहिए। विवाह संबंधी बाधाओं को दूर करने के लिए एकादशी के दिन केसर, केला या हल्दी का दान करना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें