फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुध का राशि परिवर्तन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, बढ़ेगा मान-सम्मान

Sat, 09 May 2020 12:11 AM IST
योगेश जोशी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
mercury transit
बुध ग्रह संवाद, संचार और बुद्धि का कारक है। 9 मई, शनिवार को बुध वृष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। 25 मई, सोमवार तक बुध इसी राशि में रहेंगे। कुछ राशियों पर बुध के वृष राशि में गोचर का शुभ प्रभाव पड़ रहा है। आइए, आज जानते हैं, उन राशियों के बारे में जिनके लिए यह गोचर शुभ रहने वाला है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
mercury transit
मेष राशि
  • द्वितीय भाव में बुध का गोचर आपकी संवाद शैली को मजबूत करेगा। इस दौरान आपके धन में वृद्धि होगी। अगर रुका हुआ पैसा है तो वह आपके पास आएगा। इस समय आप अपने धन की बचत कर पाने में कामयाब हो सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 8
mercury transit
वृष राशि
  • बुध का गोचर आपकी राशि में होगा। इस दौरान आपको बढ़िया परिणाम मिलेंगे। लाभ होने की प्रबल संभावना है। यहां बुध के साथ सूर्य समाज में आपको मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा दिलाएगा। आपको शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

4 of 8
mercury transit
कर्क राशि
  • बुध का गोचर आपके लिए अच्छा होगा। बुध आपके एकादश घर में प्रवेश करेगा। जिससे आपकी आय में वृद्धि होगी। इस दौरान आप कोई शुभ समाचार भी प्राप्त कर सकते हैं। घर में बड़े भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर होंगे।  
विज्ञापन

5 of 8
mercury transit
सिंह राशि
  • यह अवधि आपके लिए शुभ होगी। इसमें बुध आपके दशम भाव में जाएगा और यह कार्यक्षेत्र में आपको सफलता दिलाएगा। इस दौरान आपको न केवल कार्यक्षेत्र में बल्कि समाज में मान-सम्मान मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियां दूर होंगी।
विज्ञापन

6 of 8
mercury transit
कन्या राशि
  • बुध का गोचर आपके नवम भाव में होगा। आप समाज कल्याण के कार्य में बढ़कर चढ़कर हिस्सा लेंगे। लोगों के हित में कार्य करने से आपको शांति मिलेगी। इस अवधि में आपको अपने गुरुजनों का सहयोग और उनका आशीर्वाद प्राप्त होगा।
विज्ञापन

7 of 8
mercury transit
वृश्चिक राशि
  • आपके सप्तम भाव में बुध का गोचर उत्तम रहेगा। सप्तम भाव विवाह और जीवन में होने वाली सभी तरह की साझेदारियों का बोध कराता है। इस भाव में बुध के होने से आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी का सहयोग पाकर आप स्वयं को खुशकिस्मत समझेंगे।
विज्ञापन

8 of 8
mercury transit
कुंभ राशि
  • बुध का गोचर आपके चतुर्थ भाव में होगा। माता जी की सेहत दुरुस्त रहेगी। नौकरी-पेशे के लिए भी समय अनुकूल है। बस अपनी मेहनत को न छोड़ें। आपको लाभ की प्राप्ति होगी। धन बचत कर पाने में सफल होंगे। सुखों में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें